4 और 5 मार्च को निर्वाचन आयोग, भारत करेगा सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारीयों के साथ प्रैस सम्मेलन
मुख्य निर्वाचन आयुक्त, ज्ञानेश कुमार के कार्यभार सभंालने के बाद पहला ऐसा सम्मेलन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
निर्वाचन आयोग, भारत के द्वारा 4-5 मार्च, को भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन निर्धारित किया गया है।
भारत के 26वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यभार संभालने के बाद से यह पहला ऐसा सम्मेलन है। जिसमें सभी सीईओ को निर्देश दिये गए है कि वे सम्मेलन में भाग लेने के लिये एक डीईओ और एक ईआरओ को नामित करे।
दो दिवसीय सम्मेलन राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारियों को विचार-मंथन और एक-दूसरे के अनुभवों से परस्पर सीखने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन के पहले दिन आधुनिक चुनाव प्रबंधन के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होगी जिसमें आईटी आर्किटेक्चर, प्रभावी संचार, सोशल मीडिया आउटरीच को बढ़ाना और चुनावी प्रक्रियाओं मे विभिन्न पदाधिकारियों की वैधानिक भूमिका शामिल है। दूसरे दिन, राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ पिछले दिन की विषयगत चर्चाओं पर अपनी-अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे।
Election Commission of India to Hold Press Conference with Chief Electoral Officers of All States/UTs on March 4-5
First Conference Under the Leadership of Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar
Media Report, Sonipat –
The Election Commission of India (ECI) has scheduled a two-day conference with the Chief Electoral Officers (CEOs) of all States and Union Territories on March 4-5 at the India International Institute of Democracy and Election Management, New Delhi.
This will be the first such conference since Gyanesh Kumar assumed charge as India’s 26th Chief Election Commissioner (CEC). All CEOs have been instructed to nominate one District Election Officer (DEO) and one Electoral Registration Officer (ERO) to participate in the conference.
The two-day event will serve as a platform for electoral officials to exchange ideas, share experiences, and learn from each other. On the first day, discussions will focus on key aspects of modern election management, including IT architecture, effective communication, social media outreach, and the statutory roles of various officials in electoral processes.
On the second day, CEOs from different States and UTs will present their action plans based on the previous day's thematic discussions.
Comments
No more comments to display.