रात में छापेमारी के बाद विषैली गैस छोड़ रही फैक्टरी सील
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
गांव मिमारपुर के पास स्थित एसडी इंटरप्राइजेज फैक्टरी में शुक्रवार देर रात प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने छापा मारा। निरीक्षण के दौरान एयर कंट्रोल सिस्टम खराब मिला, जिसके बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया। ग्रामीणों ने आधी रात को शिकायत की थी कि फैक्टरी से खतरनाक गैस निकल रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, विषैली गैसें चार–पांच किलोमीटर के दायरे में फैल रही थीं, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शिकायत मिलते ही विभाग की टीम रात करीब एक बजे मौके पर पहुंची और अनियमितताएं मिलने पर उत्पादन रुकवाकर फैक्टरी को सील कर दिया।
शुक्रवार को दिनभर सीएक्यूएम और सोनीपत प्रशासन ने ग्रैप-3 नियमों को लागू कराने के लिए कार्रवाई की थी, लेकिन देर रात एसडी इंटरप्राइजेज में काम जारी रहने और जहरीली हवा फैलने पर ग्रामीणों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत दी।
शिकायत के बाद एसडीओ कुशाग्र अपनी टीम के साथ रात करीब एक बजे फैक्टरी पहुंचे। जांच में पाया गया कि फैक्टरी का एयर पॉल्यूशन कंट्रोल सिस्टम बंद था। यह सिस्टम हानिकारक गैसों को नियंत्रित करने के लिए जरूरी होता है, लेकिन इसके खराब होने से जहरीला धुआं बिना रोक-टोक के फैल रहा था।
फैक्टरी में रबर उत्पाद बनाए जाते हैं। टायर और रबर पिघलाने वाली बड़ी मशीन भी मानकों के अनुसार इंस्टॉल नहीं की गई थी, जिससे निकलने वाली गैसें सीधे वातावरण को प्रदूषित कर रही थीं। ग्रामीणों ने बताया कि रात में बदबू और धुएं के कारण आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस की तकलीफ हो रही थी।
एसडीओ कुशाग्र ने बताया कि शिकायतें गंभीर थीं, इसलिए टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के स्वास्थ्य को नुकसान से बचाने के लिए फैक्टरी को बंद कर सील कर दिया गया।
Factory Emitting Toxic Gas Sealed After Night-Time Inspection in Sonipat
Media Report, Sonipat:
A team from the Pollution Control Department conducted a late-night raid on the SD Enterprises factory near Mimar Pur village on Friday. The factory was sealed after officials found its air-control system malfunctioning. Villagers had complained around midnight that the unit was emitting poisonous gases.
Residents reported that the toxic fumes were affecting people within a radius of four to five kilometers, causing breathing problems. The department team reached the site around 1 a.m., and upon finding several violations, halted production and sealed the factory.
Earlier on Friday, the Commission for Air Quality Management (CAQM) and Sonipat administration had carried out actions throughout the day to enforce GRAP-3 norms. However, when SD Enterprises continued operations late at night and released toxic emissions in the surrounding area, villagers lodged a complaint with the Pollution Control Board.
Following the complaint, SDO Kushagra and his team inspected the factory around 1 a.m. During the inspection, the air-pollution control system was found to be non-functional. This system is essential to regulate harmful gases, but due to its failure, dangerous fumes were being released openly.
The factory manufactures rubber products. The large machine used for melting tires and rubber was not installed as per safety standards, causing direct emission of hazardous gases into the atmosphere. Villagers said the smell and pollution at night led to eye irritation, headaches, and difficulty in breathing.
SDO Kushagra stated that the complaints were serious, so the team reached the spot immediately and shut down the factory to prevent further health risks to the residents.
Comments
No more comments to display.