सोनीपत की फैक्ट्री में छापा: नकली सीएट ट्यूब और 5000 पाउच बरामद
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर (सोनीपत) —
हरियाणा के सोनीपत स्थित बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री नंबर 390 में नकली सीएट गाड़ियों की ट्यूब बनाने का खुलासा हुआ है। कंपनी की लॉ फर्म के जांच अधिकारी की शिकायत पर बड़ी थाना पुलिस ने छापा मारकर 16 कट्टे ट्यूब और करीब 5000 पैकिंग पाउच बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई सीएट कंपनी के साथ अनुबंधित प्राइम IPR फर्म के जांच अधिकारी सुशील कुमार की सूचना के आधार पर की गई। उन्हें पता चला था कि इस फैक्ट्री में सीएट का रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क कॉपी कर नकली ट्यूब और पाउच तैयार किए जा रहे हैं।
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे शमशेर (निवासी अमेठी, यूपी) ने मालिक का नाम अंकुर अग्रवाल (निवासी इटावा, यूपी) बताया। जांच में फैक्ट्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने कापीराइट एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मौके से शमशेर को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मालिक अंकुर अग्रवाल की तलाश में जुटी है।
Fake CEAT Tubes Factory Busted in Sonipat, Huge Seizure Made
Media Report, Ganaur —
A factory in plot number 390 of the Barhi Industrial Area, Sonipat, was found manufacturing counterfeit CEAT vehicle tubes. The raid was conducted following a complaint from an investigator working with the legal firm of CEAT.
Based on information received by Sushil Kumar, an investigator from Prime IPR (CEAT’s authorized legal partner), a raid was carried out in collaboration with Barhi police. During the operation, 16 sacks of fake tubes and around 5,000 printed packaging pouches using CEAT’s registered trademark were seized.
Shamsher, a worker at the factory and a resident of Amethi, Uttar Pradesh, revealed that the factory owner is Ankur Agarwal from Etawah, Uttar Pradesh. The factory had no valid license, and a case under the Copyright Act was registered against both the worker and the owner. Shamsher was arrested on the spot, while the police are currently searching for Ankur Agarwal.
Comments
No more comments to display.