CET का फर्जी नोटिफिकेशन वायरल, HSSC चेयरमैन ने युवाओं से किया सावधान रहने का आग्रह
मीडिया रिपोर्ट-
हरियाणा में सोमवार रात कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर एक फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हो गया। इस फर्जी नोटिस में दावा किया गया कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया 2 मई से शुरू होगी।
इस पर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने स्पष्ट किया कि यह नोटिफिकेशन पूरी तरह फर्जी है और युवाओं से अपील की कि वे इस पर ध्यान न दें। जल्द ही आयोग CET के लिए आधिकारिक सूचना जारी करेगा।
CET को लेकर अनुमान:
आगामी CET के लिए ग्रुप C और D पदों हेतु 40 लाख से अधिक युवाओं के आवेदन की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ग्रुप D में लगभग 17 लाख और ग्रुप C में करीब 14 लाख युवा परीक्षा देंगे।
इससे पहले 5 नवंबर 2022 को CET परीक्षा हुई थी, जिसमें 11.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और करीब 8 लाख ने परीक्षा दी थी।
CET परीक्षा की पात्रता:
ग्रुप-C की परीक्षा सीनियर सेकेंडरी (10+2) स्तर की होगी, जबकि ग्रुप-D के लिए सेकेंडरी (मैट्रिक) स्तर की होगी। जो अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तक शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं कर पाएंगे, लेकिन 2025 तक इसे प्राप्त कर लेंगे, वे भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Fake CET Notification Goes Viral: HSSC Chairman Urges Youth to Ignore It
Media Report-
A fake notification regarding the Haryana Common Eligibility Test (CET) went viral on Monday night. The false notice claimed that the "One Time Registration" process would begin online from May 2.
Reacting to this, HSSC Chairman Himmat Singh clarified that the notification is fake and advised the youth not to pay attention to it. He added that the official notification for CET will be released soon by the commission.
CET Exam Anticipation:
It is expected that over 40 lakh candidates may apply for the upcoming CET for Group C and Group D posts. According to commission sources, around 17 lakh candidates are expected for Group D and approximately 14 lakh for Group C.
Previously, the CET exam was conducted on November 5, 2022, where 11.5 lakh candidates registered, and nearly 8 lakh appeared for the exam.
Eligibility for CET:
The CET for Group C posts will be of Senior Secondary (10+2) level, while for Group D posts, it will be of Matriculation level. Candidates who do not meet the minimum educational qualifications by the registration deadline but are expected to qualify by 2025 will also be eligible to apply. The age limit is between 18 and 42 years.
Comments
No more comments to display.