पावर ग्रिड लाइन के विरोध में उतरे किसान, खेतों से हटाकर किनारे लगाने की मांग
मीडिया रिपोर्ट, खरखौदा , सोनीपत।।
क्षेत्र से होकर गुजर रही पावर ग्रिड की हाईटेंशन लाइन को लेकर पांच गांवों के किसानों ने सोमवार को उपमंडल कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के समक्ष अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और समाधान की मांग की। किसानों की समस्याओं को सुनते हुए एसडीएम डॉ. निर्मल नागर ने प्रत्येक गांव से पांच-पांच किसानों को शामिल कर एक समिति गठित करने और आपत्तियों के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
राजस्थान के सीकर से दिल्ली के नरेला तक बिछाई जा रही पावर ग्रिड लाइन की जद में क्षेत्र के गांव सोहटी, पाई, किडौली, पहलादपुर और निजामपुर खुर्द आ रहे हैं। इन गांवों के किसानों का कहना है कि बिजली लाइन उनके खेतों के बीच से गुजर रही है, जिससे खेती प्रभावित होगी।
एसडीएम की अध्यक्षता में कंपनी अधिकारियों और किसानों के बीच वार्ता भी कराई गई। किसानों ने मांग रखी कि लाइन के खंभे खेतों के बीच न लगाकर खेतों की मेढ़ या किनारे लगाए जाएं। इसके अलावा रिहायशी इलाकों से भी बिजली लाइन को दूर रखने की बात कही गई।
किसानों ने यह भी बताया कि पहले यह लाइन कुतुबगढ़ के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करने वाली थी, जिससे उनके गांव प्रभावित नहीं होते। अब जब लाइन उनके खेतों से गुजर रही है तो उनकी बात को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रत्येक गांव से पांच सदस्यों की समिति बनाकर रेट निर्धारण कराया जाएगा और मौके पर सर्वे कराकर व्यावहारिक समाधान निकाला जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया और राजबीर दहिया भी उपस्थित रहे।
Farmers Raise Objections Over Power Grid Line, Demand Relocation from Fields
Media Report, Kharkhoda, Sonipat:
Farmers from five villages raised objections on Monday over the power grid transmission line passing through their agricultural land and submitted their concerns before the Sub-Divisional Magistrate (SDM), seeking a proper resolution. Responding to the grievances, SDM Dr. Nirmal Nagar assured the formation of a committee comprising five members from each affected village to address the issues.
The power grid line is being laid from Sikar in Rajasthan to Narela in Delhi, impacting villages including Sohati, Pai, Kidoli, Pehladpur, and Nizampur Khurd. Farmers from these villages expressed concern that the high-tension line is being routed through the middle of their fields, which could adversely affect farming activities.
A meeting was held under the chairmanship of the SDM between company officials and the farmers. During the discussion, farmers demanded that electricity poles be installed along the edges of fields rather than through the center. They also urged authorities to keep the transmission line away from residential areas.
Farmers further stated that earlier plans indicated the line would enter Delhi via Kutubgarh, which would have spared their villages. Since the route has now been changed, they insisted that their concerns be seriously considered.
The SDM assured the farmers that a joint committee from each village would be constituted to determine compensation rates and conduct on-site surveys to find a practical solution. Zila Parishad Chairperson Monika Dahiya and Rajbir Dahiya were also present during the proceedings.
Comments
No more comments to display.