बीपीएस महिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकों, गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों और अनुबंधित शिक्षकों ने गुरुवार को एक बैठक आयोजित की, जिसमें कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति ने जुलाई से अक्टूबर तक वेतन न मिलने के विरोध में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि 7 नवम्बर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
समिति ने यह तय किया है कि जब तक वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण धरना और रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में सभी शिक्षक और कर्मचारी भाग लेंगे। किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। सभी सदस्य अतिरिक्त दायित्वों से मुक्त रहेंगे और किसी भी अनहोनी के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
बीपीएस महिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश को नियुक्त किया गया है, जबकि सचिव के रूप में प्रोफेसर सुमन, वित्तीय सचिव प्रियंका, उपाध्यक्ष डॉ. ईशानी, प्रोफेसर सुरेंद्र मोर, कृष्ण कुमार, रामपाल, प्रवक्ता प्रोफेसर अशोक वर्मा, प्रेस सचिव डॉ. विजय कुमार और संयोजक डॉ. पंकज मिश्रा को नामित किया गया है।
Formation of BPS Women University Employees' Struggle Committee
Media Report, Sonipat-
On Thursday, teachers, non-teaching staff, and contractual teachers of Bhagat Phool Singh Women’s University held a meeting to form an Employees' Struggle Committee. The committee has unanimously decided to protest against the non-payment of salaries from July to October. The protest will begin on November 7th.
It was decided that until the salaries are paid, a peaceful sit-in and protest will be held daily from 3:00 PM to 4:00 PM at the main gate of the university. All teachers and staff members will participate in this protest. The university administration will be held accountable for any untoward incidents that may occur. All members will be exempt from additional duties and will not be held responsible for any unforeseen events.
The President of the BPS Women’s University Employees' Struggle Committee has been appointed as Dr. Rajesh, with Professor Suman as the Secretary, Priyanka as the Financial Secretary, Dr. Ishani as Vice President, Professors Surendra Mor, Krishna Kumar, Rampal, and Ashok Verma as spokespersons, and Dr. Vijay Kumar as the Press Secretary. Dr. Pankaj Mishra has been named as the Coordinator.
Comments
No more comments to display.