दुकान में चोरी के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट,गोहाना -
पुलिस ने दुकान से लोहे के जाल और सरिया चोरी करने के मामले में गांधी नगर निवासी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दुकान मालिक प्रदीप ने 29 सितंबर को चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इससे पहले पुलिस सोनू, योगेश और राजेश नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद कर चुकी थी। गुरुवार को पुलिस ने चौथे आरोपी नीरज को भी पकड़ लिया।
Fourth Accused Arrested in Shop Theft Case
Media Report, Gohana -
The police have arrested Neeraj, a resident of Gandhi Nagar, in connection with the theft of iron grills and rods from a shop. He was produced in court, which sent him to judicial custody.
Shop owner Pradeep had lodged an FIR on September 29 regarding the theft. Earlier, the police had already arrested three accused — Sonu, Yogesh and Rajesh — and recovered the stolen items from them. On Thursday, the police apprehended the fourth accused, Neeraj.
Comments
No more comments to display.