राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा का किया लोकार्पण
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय द्वारा वीरवार को किया गया। विश्विद्यालय की कुलपति प्रो. अर्चना मिश्रा ने माननीय कुलाधिपति एवं हरियाणा के राज्यपाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विश्विद्यालय का नाम डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी के नाम पर है और आज विश्विद्यालय के प्रांगण में ऐसी महान विभूति की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है।
किसी भी संस्थान के लिए बड़े गौरव की बात होती है कि जिस महान विभूति के नाम पर उस संस्था का नाम हो और उसके प्रांगण में उस महान शख्सीयत की प्रतिमा स्थापित हो। आज उसी बात को सिद्ध करते हुए डॉ. बी. आर. आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सोनीपत में भी यह महान कार्य हुआ है। डॉ. बी. आर. आंबेडकर जी हम सब के लिए प्रेरणा प्रतीक हैं।
डॉ. भीम राव अंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे। हम सभी उन्हें भारतीय संविधान के जनक के रूप में जानते हैं। बाबासाहब को समानता के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने जातिवाद और असमानता के खिलाफ सख्त रूप से विरोध किया और समाज को एकमत और समृद्धि की दिशा में बदलने की बात की। उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसमें समाज को सशक्त बनाने की ओर कार्य किया। उनका योगदान आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और मुक्ति की ओर एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है।
कुलपति प्रो. अर्चना मिश्रा ने कहा कि डॉ. बी. आर. आंबेडकर योगदान आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और मुक्ति की ओर एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। हम सबको उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर जिला उपायुक्त डॉ मनोज कुमार, डीसीपी पी प्रबीना, विश्विद्यालय से कुलसचिव डॉ आशुतोष मिश्रा सहित शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग एवं छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।
Governor Bandaru Dattatreya Inaugurates Dr. B.R. Ambedkar's Statue at National Law University
Media Report, Sonipat –
Haryana Governor Shri Bandaru Dattatreya inaugurated a statue of Dr. B.R. Ambedkar at National Law University, Sonipat, on Thursday. The university’s Vice-Chancellor, Prof. Archana Mishra, welcomed the Honorable Chancellor and Governor of Haryana with a bouquet.
During the event, Governor Bandaru Dattatreya emphasized the significance of installing Dr. Ambedkar's statue at an institution named after him. He remarked that it is a moment of great pride for any institution when the statue of such a distinguished personality is placed on its premises. This milestone at Dr. B.R. Ambedkar National Law University, Sonipat, reflects the university’s commitment to his ideals.
Dr. B.R. Ambedkar is a symbol of inspiration for all. He was a visionary leader and the chief architect of the Indian Constitution. Known as a symbol of equality and social justice, Babasaheb firmly opposed caste-based discrimination and inequality, advocating for unity and prosperity in society. His immense contribution to drafting the Indian Constitution played a pivotal role in empowering society. His legacy continues to inspire movements for social justice, education, and freedom.
Vice-Chancellor Prof. Archana Mishra reiterated that Dr. Ambedkar's contributions remain a guiding light for justice, education, and empowerment. She urged everyone to take inspiration from his extraordinary personality and strive for a more just society.
The event was also attended by Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar, DCP P. Prabeena, University Registrar Dr. Ashutosh Mishra, along with faculty members, non-teaching staff, and students.
Comments
No more comments to display.