नेशनल चैंपियनशिप में जिम्नास्टों ने जीते 7 कांस्य पदक
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल, राई के जिम्नास्टों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित ओपन सीनियर एक्रोबेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप में स्कूल के खिलाड़ियों ने 7 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नितिश, निशांत, अंशुल, रियांशु, धृति, साक्षी और दीक्षा ने शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किए। वहीं लावन्या, विधि कुंडु, ममता, दागर और अनमोल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल राउंड तक का सफर तय किया, हालांकि वे पदक से चूक गए।
इन जिम्नास्टों की उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि खिलाड़ियों के लिए नेशनल कैंप में चयन के रास्ते भी खोल दिए हैं।
हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेलों के जरिए ऊँचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। खेलों से करियर के नए अवसर खुलते हैं।
Gymnasts Win 7 Bronze Medals at National Championship
Media Report, Sonipat:
Once again, the gymnasts of Motilal Nehru School of Sports, Rai, have made their mark at the national level. At the Open Senior Acrobatics National Championship held in Dehradun, Uttarakhand, the school’s gymnasts secured seven bronze medals. The team earned third place in both the senior and junior categories.
Athletes Nitish, Nishant, Anshul, Riyanshu, Dhriti, Sakshi, and Diksha contributed to the bronze medal tally with their stellar performances. In addition, Lavanya, Vidhi Kundu, Mamta, Dagar, and Anmol showcased their remarkable talent and reached the finals, although they narrowly missed out on medals.
Their achievements have not only brought pride to the school and the state but have also opened the doors for selection in the national training camp.
The gymnasts were congratulated by Prof. Ashok Kumar, Vice-Chancellor of Haryana Sports University, who emphasized that sports can lead to great heights and create career opportunities for young athletes.
Comments
No more comments to display.