“पति का फूटा दर्द: बोला— मासूमों को तड़पाकर मारने वाली पूनम को भी वैसी ही सजा मिले”
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत -
भावड़ गांव की पूनम, जिसने अपने तीन साल के बेटे शुभम समेत चार बच्चों को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतारा, उसके पति नवीन ने पत्नी के लिए सबसे कड़ी सजा की मांग की है। गुरुवार को पूनम के इकबालिया बयान के बाद नवीन का दर्द छलक पड़ा। उसने कहा कि जैसे उसने मासूमों को तड़पाकर मारा, उसे भी वैसी ही सजा मिलनी चाहिए।
नवीन ने बताया कि 12 जनवरी 2023 को जब पौने तीन साल के शुभम और 9 साल की भांजी इशिका की मौत हुई थी, तब किसी को भी पूनम पर शक नहीं हुआ। लेकिन अब जब सच सामने आया कि बच्चों को उसी ने मारा, तो उसकी दुनिया ही उजड़ गई। उसे लगता है कि जिस तरह शुभम, इशिका और भतीजी विधि को पानी में संघर्ष करते हुए मार दिया गया, उसी तरह पूनम को भी सजा दी जानी चाहिए।
नवीन ने कहा कि उसकी शादी 2019 में हुई थी और पूनम कभी मानसिक रूप से असामान्य नहीं लगी। पहले बेटे की मौत के बाद वह अक्सर मायके चली जाती थी, लेकिन कभी अंदाज़ा नहीं था कि वह इतनी निर्दयी हो सकती है। वह मां-बाप से छोटी बातों पर झगड़ती थी, लेकिन छोटे बेटे की देखभाल का दिखावा कर खुद को व्यस्त बताती रहती थी।
शक कि पूनम अकेली नहीं थी
वेस्ट रामनगर निवासी विधि के पिता संदीप ने बताया कि जिस समय विधि की हत्या हुई, उस वक्त घर में बारात निकलने की तैयारी और संगीत चल रहा था। इसी शोर के बीच पूनम ने मौके का फायदा उठाकर टब में पानी भरा, फिर मदद के बहाने विधि को अंदर ले गई और पानी में डुबोकर उसकी जान ले ली। संदीप ने कहा कि जिया की मौत के समय भी उसे शक हुआ था, लेकिन सबूत नहीं थे। उनका मानना है कि पूनम अकेली नहीं थी—उसके मायके वालों की भूमिका भी हो सकती है।
भावुक होकर उन्होंने कहा, “एक तरफ पूनम जैसी मां है जिसने बच्चों को मार दिया, और दूसरी ओर मेरी पत्नी है जो आज पूनम के बच्चे को दूध पिला रही है।”
दादा बोले—बहुत चालाक है पूनम
विधि के दादा और पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त पाल सिंह ने कहा कि पूनम बेहद चालाक है। चार हत्याओं के बाद भी उसके चेहरे पर पछतावे की एक भी लकीर नहीं दिखी। वह केवल इतना कहती रही कि ‘उससे गलती हो गई।’ उसने चार मासूमों को पानी में डुबोकर मारा और हर बार इसे हादसा बताने की कोशिश की। परिवार कभी सोच भी नहीं सकता था कि यह सब घर की ही एक महिला कर रही थी।
तांत्रिक का कोई रोल नहीं
पाल सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी तांत्रिक का इसमें हाथ है। पुलिस जांच में भी ऐसा कुछ सामने नहीं आया। नवीन ने भी कहा कि उनका किसी तांत्रिक से कोई संबंध नहीं था। संदीप ने बताया कि जिया की मौत के बाद पूनम यूपी गई थी और उसने वहां कहा था कि पड़ोस के युवक की आत्मा उसके अंदर है और वही उससे ये सब करवाती है।
“शिकायत करते तो मेरी बेटी बच जाती”
संदीप ने कहा कि भांजी इशिका की हत्या के समय पूनम ने अपने बेटे को भी मारा था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। अगस्त में पानीपत में जिया की मौत के बाद भी परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की। अगर तब पोस्टमॉर्टम कराया जाता, तो शायद सच सामने आ जाता और विधि आज जिंदा होती। उनका कहना है कि अगर हालिया खुलासा नहीं हुआ होता, तो पूनम और भी बच्चों की जान ले सकती थी।
क्या था मामला
1 दिसंबर को पानीपत के नौल्था गांव में शादी समारोह के दौरान 6 साल की विधि का शव पानी से भरे टब में मिला। हत्या की आशंका पर पुलिस ने पड़ताल की तो लेडी साइको किलर का पूरा सच सामने आया। पूछताछ में पूनम ने कबूल किया कि उसने अपने तीन साल के बेटे शुभम, भांजी इशिका, छोटी बच्ची जिया और बड़े देवर संदीप की बेटी विधि—सभी को पानी में डुबोकर मारा था। पहली तीन मौतों को परिवार हादसे समझता रहा, लेकिन विधि की हत्या ने पूरे रहस्य पर से पर्दा उठा दिया।
“Husband Breaks Down: Says the Woman Who Tortured Innocent Kids to Death Should Face the Same Fate”
Media Report, Sonipat -
Naveen, the husband of Poonam from Bhawad village—accused of drowning four children including her own three-year-old son Shubham—has demanded the harshest possible punishment for her. After Poonam confessed to the murders on Thursday, Naveen broke down emotionally, saying she deserves the same torment she inflicted on the innocent children.
He recalled that when Shubham and their 9-year-old niece Ishika died on January 12, 2023, no one doubted Poonam. But after learning that she was the killer, his entire life collapsed. According to him, the same agonizing death that Shubham, Ishika, and niece Vidhi suffered in water should be given to Poonam.
Naveen said he married Poonam in 2019 and she never appeared mentally unstable. Though she often returned to her parental home after their first son died, he never imagined she could go to such extremes. She frequently argued with her parents over trivial matters but always acted overprotective toward their younger child.
Suspicion That Poonam May Not Have Acted Alone
Vidhi’s father Sandeep, a resident of West Ramnagar, said that the murder occurred when a wedding procession was about to leave and everyone was distracted with music and festivities. Poonam filled a tub with water, sought help under the pretext of placing it inside a room, lured Vidhi in, and drowned her. Sandeep said he had suspected something even during the death of another child named Jiya, but had no evidence then. He believes Poonam may not have acted alone and that her family might also be involved, as she was present during all three previous deaths.
Becoming emotional, he added, “One woman—Poonam—killed innocent children, and on the other hand, my wife is now feeding milk to Poonam’s surviving child.”
Grandfather Says Poonam Was Highly Calculating
Vidhi’s grandfather, retired police personnel Pal Singh, stated that Poonam showed no remorse even after four murders—she simply said she had “made a mistake.” She drowned four children and attempted to pass each case off as an accident. The family never suspected that one of their own could be behind such tragic events.
No Evidence of Occult or Tantrik Influence
Pal Singh said he does not believe a tantrik was involved, and the police found no such connection. Naveen also denied any such contact. Sandeep said only Poonam’s parental family could clarify this. After Shubham and Ishika died, Poonam had been taken to UP, where she shockingly claimed a neighbor’s spirit had possessed her and forced her to commit the crimes.
“My Daughter Could Have Been Saved”
Sandeep said that when Ishika was killed, Poonam also murdered her own son, so no one suspected her. Even after Jiya’s death in Panipat, the family did not file a complaint. He believes that a post-mortem at that time might have exposed the truth and saved Vidhi’s life. If the recent case had not come to light, Poonam might have continued killing more children, he said.
The Case
On December 1, in a wedding ceremony in Naultha village, Panipat, six-year-old Vidhi was found dead in a water-filled tub. Suspicion of murder led the police to dig deeper, revealing the horrifying truth about the so-called “lady psycho killer.” During interrogation, Poonam admitted drowning her three-year-old son Shubham and niece Ishika in a water tank, followed by two more children—Jiya and Vidhi. The first three deaths were considered accidents until Vidhi’s murder exposed the entire pattern.
Comments
No more comments to display.