गोहाना में अवैध शराब केस: ग्वालियर टीम ने रणदीप मलिक की संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगाला
मीडिया रिपोर्ट,गोहाना, सोनीपत -
ग्वालियर में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद इसकी कड़ियां गोहाना तक पहुंचती दिखाई दे रही हैं। सोमवार को ग्वालियर से आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गोहाना पहुंची, जहां उन्होंने गांव रुखी निवासी रणदीप मलिक की भूमि और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जुटाए।
रणदीप मलिक ने 2024 के विधानसभा चुनाव में बरोदा हलके से कांग्रेस का टिकट मांगा था। टीम ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर उनकी संपत्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी हासिल की। ग्वालियर में करोड़ों की अवैध शराब और मशीनें मिलने के बाद कई प्रभावशाली लोगों के नाम इस मामले में सामने आए थे।
टीम ने सबसे पहले गांव रुखी में जाकर रणदीप मलिक और उनकी संपत्तियों से जुड़े रिकार्ड की पड़ताल की। उन्हें सूचना मिली थी कि रणदीप का एक भवन रोहतक रोड पर ड्रेन नंबर आठ के पास है, जिसके बाद टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बाद में नगर परिषद में जाकर भी उन्होंने इस भवन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
हालांकि नगर परिषद रिकॉर्ड में उस भवन के मालिक का नाम दर्ज नहीं मिला और प्रॉपर्टी यूनिट के स्वामी वाले कॉलम में जानकारी खाली थी। पुलिस अब इस भवन के वास्तविक मालिक की पहचान कर रही है। ग्वालियर से आई टीम ने शहर और बरोदा थाने से भी रणदीप के बारे में जानकारी जुटाई।
विधानसभा टिकट न मिलने के बाद रणदीप मलिक राजनीति से दूर होकर अपने कारोबार में जुट गए थे। लेकिन ग्वालियर में उजागर हुए अवैध शराब नेटवर्क में नाम आने के बाद जांच टीमें सक्रिय हो गईं।
ग्वालियर से आई आबकारी और पुलिस टीम ने जांच से जुड़ी जानकारी मीडिया के साथ साझा करने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
27 अगस्त को सामने आया था मामला
27 अगस्त को ग्वालियर में आबकारी और पुलिस टीम ने घाटीगांव क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस पर छापा मारकर करीब चार करोड़ रुपए की नकली शराब, मशीनें और अन्य सामग्री जब्त की थी। इस दौरान पांच आरोपी पकड़े गए थे और हरियाणा के तस्करों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी।
Illegal Liquor Case: Gwalior Teams Examine Property Records of Randeep Malik in Gohana
Media Report, Gohana, Sonipat -
After a major illegal liquor racket was uncovered in Gwalior, its links now appear to be connected to Gohana as well. On Monday, excise and police teams from Gwalior reached Gohana and collected documents related to the land and properties of Randeep Malik, a resident of Rukhi village.
Randeep Malik had sought a Congress ticket from the Baroda constituency for the 2024 assembly elections. The investigating team visited the municipal council office and sought detailed information about his properties. After crores worth of illegal liquor and machinery were seized in Gwalior, the names of several influential individuals surfaced.
The team first visited Rukhi village to gather information about Randeep Malik and his assets. They received input about one of his buildings located near Drain No. 8 on Rohtak Road and conducted an on-site inspection. Later, they also reached the municipal council office to examine property records.
However, the owner’s name for this building was not found in the municipal records, and the column for the property owner was left blank. Police are now trying to identify the actual owner of the building. The Gwalior team also visited the city and Baroda police stations to collect more details about Randeep.
After failing to secure a ticket in the assembly election, Randeep Malik had distanced himself from politics and focused on business. But with his name emerging in the illegal liquor network, the investigation teams have become active.
The excise and police officials from Gwalior refused to give any statement to the media, saying that an official announcement would be made once the investigation concludes.
Case surfaced on 27 August
On 27 August, the excise and police teams raided a farmhouse in the Ghatigaon area of Gwalior and seized around ?4 crore worth of fake liquor, machinery, and other items. Five accused were arrested, and the involvement of Haryana-based smugglers also came to light.
Comments
No more comments to display.