India Becomes the World’s 4th Largest Economy – Captain Abhimanyu Hails It as Every Indian’s Triumph
भारत बनी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था – कैप्टन अभिमन्यु ने दी बधाई, बताया यह हर भारतीय की जीत
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़-
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हर भारतवासी की मेहनत, आत्मविश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, "आज भारत नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और स्पष्ट दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है। यह केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक इच्छाशक्ति, परिश्रम, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की कहानी है।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों में नीतिगत सुधार, डिजिटल क्रांति, आधारभूत ढांचे में निवेश, स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमशीलता को जो प्रोत्साहन मिला, उसी का परिणाम आज हमारे सामने है।
आज भारत न केवल एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है, बल्कि वह अन्य विकासशील देशों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
वैश्विक संकटों के बावजूद भारत ने विकास, स्थिरता और विश्वास की दिशा में लगातार प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि, लघु और मध्यम उद्योग, युवाओं के स्टार्टअप, महिलाओं की भागीदारी और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों के बल पर संभव हुई है।
कैप्टन अभिमन्यु ने आगे कहा कि अब भारत को और तेज गति से तीसरी, दूसरी और फिर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखना चाहिए।
अंत में उन्होंने सभी युवाओं, किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों का आभार जताते हुए आह्वान किया कि वे इसे नई शुरुआत मानकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल आर्थिक शक्ति का नहीं, बल्कि भारत की वैचारिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक मजबूती का भी प्रतीक है।
India Becomes the World’s 4th Largest Economy – Captain Abhimanyu Hails It as Every Indian’s Triumph
Media Report, Chandigarh-
Senior BJP leader and former Haryana Finance Minister Captain Abhimanyu extended his congratulations to the nation as India becomes the fourth-largest economy in the world.
He credited this historic achievement to the hard work, confidence of every Indian, and the visionary leadership of Prime Minister Narendra Modi.
“Today, India is moving ahead with new confidence, renewed energy, and clear direction,” said Captain Abhimanyu. “This success is not just about numbers but reflects our collective determination, hard work, foresight, and commitment to nation-building.”
He highlighted how policy reforms, digital transformation, infrastructure development, promotion of startups, and entrepreneurship under PM Modi’s leadership have brought India to this point.
He emphasized that India has not only emerged as a global economic power but has also become an inspiration for other developing nations.
Despite global challenges, India has shown consistent progress in the areas of development, stability, and public trust.
He further added that this growth has been made possible through the strength of rural economy, agriculture, MSMEs, youth-led startups, women’s participation, and Digital India campaigns.
Captain Abhimanyu stated that India must now accelerate further with the goal of becoming the third, then second, and eventually the world’s largest economy.
He expressed gratitude to youth, farmers, workers, entrepreneurs, scientists, and tech experts, urging them to treat this achievement as a new beginning and actively contribute to India’s progress.
“This milestone is not just a symbol of economic power but also a reflection of India’s ideological, cultural, and democratic strength,” he concluded.
Comments
No more comments to display.