केजरीवाल की आज सोनीपत कोर्ट में पेशी, यमुना नदी में जहर मिलाने के आरोप पर सुनवाई
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सोनीपत कोर्ट में पेश होना है। यह मामला दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उनके द्वारा हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना नदी में जहर मिलाने के आरोप से जुड़ा है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि केजरीवाल कोर्ट में पेश होंगे या नहीं।
इससे पहले, 17 फरवरी को भी इस मामले में सुनवाई हुई थी, लेकिन केजरीवाल कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। उनकी जगह वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल कोर्ट में पेश हुआ था।
हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत एक आपराधिक शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद सोनीपत की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, नेहा गोयल की अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया था, जिसमें 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन केजरीवाल की अनुपस्थिति के कारण उनके वकील कोर्ट पहुंचे।
सुनवाई के दौरान, केजरीवाल के वकीलों ने दलील दी कि उन्हें नोटिस के साथ कोई सबूत नहीं मिला है। इसके जवाब में, कोर्ट ने उन्हें आवश्यक सबूत और एक पेन ड्राइव सौंप दी। इसके बाद, अगली सुनवाई की तारीख 20 मार्च तय की गई थी, जिसमें केजरीवाल को पेश होना था।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अरविंद केजरीवाल आज कोर्ट में पेश होंगे या नहीं।
Kejriwal's Court Appearance in Sonipat Today Over Allegation of Poisoning Yamuna River
Media Report,Sonipat:
Former Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal is scheduled to appear in Sonipat Court today in connection with his allegation that the Haryana BJP government poisoned the Yamuna River during the Delhi Assembly elections. However, it remains uncertain whether Kejriwal will appear in court or not.
Earlier, on February 17, a hearing was held on the same matter, but Kejriwal did not appear in court. Instead, a delegation of his lawyers represented him.
The Haryana government had filed a criminal complaint against Kejriwal under Section 223 of the BNS. Following this, Sonipat's Chief Judicial Magistrate, Neha Goyal, issued a notice summoning Kejriwal to appear in court on February 17. However, he failed to do so, and his lawyers attended the hearing on his behalf.
During the hearing, Kejriwal’s lawyers argued that they had not received any evidence along with the notice. In response, the court provided evidence and a pen drive related to the case. The next hearing was then scheduled for March 20, where Kejriwal was expected to appear.
Now, all eyes are on whether Arvind Kejriwal will attend the court hearing today or not.
Comments
No more comments to display.