हजारों मील दूर रहकर भी सोनीपत से जुड़ा दिल, एनआरआई कर रहे समाजसेवा और संस्कृति का संवर्धन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में जहां अधिकांश लोग अपने सीमित दायरे में सिमटते जा रहे हैं, वहीं सोनीपत के कई प्रवासी भारतीय ऐसे भी हैं जो विदेशों में रहते हुए अपनी जन्मभूमि से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। ये एनआरआई न केवल भारतीय और हरियाणवी संस्कृति को जीवंत बनाए हुए हैं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सेवा के माध्यम से युवाओं व जरूरतमंदों को सशक्त बनाने में भी अहम योगदान दे रहे हैं।
पेरिस से जरूरतमंद बच्चों के लिए सहारा बनी तमन्ना जैन
सेक्टर-14 की निवासी तमन्ना जैन वर्तमान में पेरिस में रह रही हैं। उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन से पीएचडी पूरी की है और अक्तूबर 2024 से पेरिस में ब्रह्मांड विज्ञान एवं गुरुत्वाकर्षण विषय में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध कर रही हैं। उनका शोध ब्लैक होल और न्यूट्रॉन स्टार जैसे खगोलीय पिंडों की गति पर केंद्रित है।
तमन्ना लंबे समय से ‘स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन’ से जुड़ी हुई हैं। पहले वह सोनीपत की झुग्गी-बस्तियों में जाकर बच्चों को पढ़ाया करती थीं और अब विदेश में रहते हुए भी आर्थिक सहायता और ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से बच्चों का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी पहल से प्रेरित होकर उनके विदेशी मित्र भी इस सामाजिक कार्य में सहयोग कर रहे हैं।
लंदन में भारतीय परंपराओं के संवाहक संजीत शर्मा
गांव औरंगाबाद निवासी संजीत शर्मा पिछले 16 वर्षों से लंदन में रह रहे हैं और एक प्रतिष्ठित कंपनी में कार्यरत हैं। वह हरियाणा एसोसिएशन यूके से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और भारतीय व हरियाणवी संस्कृति को विदेश में बढ़ावा दे रहे हैं।
संजीत शर्मा के अनुसार, लंदन में रहकर भी प्रवासी भारतीय सामूहिक रूप से होली, दिवाली जैसे त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी वेशभूषा और लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत किया जाता है।
युवाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ रहीं डॉ. संगीता दहिया
खरखौदा क्षेत्र के गांव रोहणा की निवासी डॉ. संगीता दहिया वर्तमान में लंदन में रह रही हैं। विदेश में रहते हुए भी उनका देशप्रेम और सामाजिक सरोकार उन्हें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है।
डॉ. संगीता अब तक हरियाणा के अनेक युवाओं को लंदन में रोजगार दिलाने में सहयोग कर चुकी हैं। वह युवाओं को विदेशी कंपनियों से जोड़ने के साथ-साथ वीजा प्रक्रिया, दस्तावेजी कार्य, रहन-सहन और नौकरी से जुड़ी हर जानकारी प्रदान करती हैं। उनका कहना है कि भले ही वह लंदन में रहती हों, लेकिन भारतीय संस्कृति और मूल्यों को अपने जीवन में पूरी तरह आत्मसात किए हुए हैं।
Living Abroad, Rooted in Sonipat: NRIs Uphold Culture and Serve Society
Media Report, Sonipat:
In today’s fast-paced world, where many remain confined to their own circles, several Non-Resident Indians (NRIs) from Sonipat continue to stay deeply connected to their roots despite living thousands of miles away. These individuals are not only preserving Indian and Haryanvi culture abroad but are also actively contributing to society by supporting education, youth empowerment and social welfare initiatives.
Tamanna Jain: A Ray of Hope for Underprivileged Children from Paris
Tamanna Jain, a resident of Sector-14, Sonipat, is currently based in Paris. After completing her PhD from the University of Cambridge, London, she moved to Paris in October 2024, where she is working as a post-doctoral researcher in cosmology and gravitation. Her research focuses on the dynamics of dense celestial objects such as black holes and neutron stars.
Tamanna has been associated with the Spread Smile Foundation for several years. Earlier, she personally taught children living in slum areas of Sonipat. Even while living abroad, she continues to support these children financially and through online teaching sessions. Inspired by her efforts, several of her international friends have also stepped forward to support the initiative.
Sanjeet Sharma Keeps Indian Culture Alive in London
Sanjeet Sharma, originally from Aurangabad village in Sonipat, has been living in London for the past 16 years and works with a reputed company. He is an active member of the Haryana Association UK and plays a key role in promoting Indian and Haryanvi culture overseas.
He shared that festivals like Holi and Diwali are celebrated collectively with great enthusiasm in London. National occasions such as Independence Day and Republic Day are marked by hoisting the Indian flag. Through traditional attire and cultural performances, the vibrant essence of Indian heritage is showcased at various events.
Dr. Sangeeta Dahiya Helping Youth Take Global Flight
Dr. Sangeeta Dahiya, a native of Rohna village in the Kharkhoda region, currently resides in London. Despite settling abroad, her strong sense of patriotism and social responsibility keeps her closely connected to India.
She has played a significant role in helping many youths from Haryana secure employment opportunities in London. Beyond connecting them with overseas companies, she provides guidance at every stage, including visa procedures, documentation, accommodation and workplace integration. Dr. Dahiya believes that even abroad, one can find a sense of belonging and support. She emphasizes that although she lives in London, Indian culture and values remain central to her life.
Comments
No more comments to display.