'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कुंडली मंडल में विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बुधवार को राई की विधायक कृष्णा गहलावत के नेतृत्व में कुंडली मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव सेवली से शुरू होकर भैरा बांकीपुर तक पहुंची।
तिरंगा यात्रा सेवली, पतला, अटेरना और मनौली गांवों से होकर गुज़री। इस अवसर पर विधायक गहलावत ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे सम्मान और गर्व के साथ अपने घरों व दिलों में फहराना हमारा कर्तव्य है।
इस यात्रा में जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, भाजपा सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष इंद्र चौहान, शेखर आंतिल, वेदपाल शास्त्री, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनिया मोर, ब्लॉक समिति चेयरमैन संजय, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, सत्यनारायण मास्टर सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
MLA Leads Tiranga Yatra in Kundli Mandal Under 'Har Ghar Tiranga' Campaign
Media Report, Sonipat-
Under the 'Har Ghar Tiranga' campaign, Rai MLA Krishna Gehlawat led a Tiranga Yatra in Kundli Mandal on Wednesday. The yatra started from village Sewli and concluded at Bhaira Bankipur.
The patriotic rally passed through villages including Sewli, Patla, Aterna, and Manauli. Addressing the participants, MLA Gehlawat said that the national flag is a symbol of the pride, honour, and identity of our nation. It is our duty to hoist it with respect and pride in our homes and hearts.
Many prominent leaders and workers participated in the event, including District Council Chairperson Monika Dahiya, BJP Sonipat District President Ashok Bhardwaj, Mandal President Inder Chauhan, Shekhar Antil, Vedpal Shastri, Women's Wing District President Sonia Mor, Block Committee Chairman Sanjay, former Market Committee Chairman Kuldeep Nangal, and Satyanarayan Master.
Comments
No more comments to display.