प्रदूषण फैलाने पर 11 लोगों पर कार्रवाई, 4.50 लाख रुपये का जुर्माना
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
नगर निगम प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को निगम अधिकारियों ने 11 स्थानों पर जांच कर 4.50 लाख रुपये के चालान जारी किए।
शहर में बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण ग्रेप (GRAP) लागू कर दिया गया है, जिसके तहत निजी निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियां जारी थीं, जिनसे प्रदूषण बढ़ रहा था। इसे देखते हुए नगर निगम ने सख्त चेकिंग शुरू की।
गोहाना रोड, बहालगढ़ रोड और राठधना रोड पर खुले में निर्माण सामग्री फेंकने, निर्माण कार्य जारी रखने और अन्य प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल 11 लोगों पर पांच हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया।
बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए नगर निगम बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है। वातावरण व पेड़ों-पौधों पर जमी धूल हटाने के लिए निगम पांच नई एंटी स्मॉग गन खरीदने जा रहा है। साथ ही सड़क की धूल साफ करने के लिए तीन रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदने की योजना बनाई गई है। वहीं, खुले में भवन मलबा फेंककर होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
Municipal Corporation Fines 11 for Pollution Violations, Imposes Penalty of ?4.50 Lakh
Media Report, Sonipat:
The Municipal Corporation has intensified its crackdown on those contributing to pollution. On Thursday, corporation officials took action at 11 different locations and imposed fines amounting to ?4.50 lakh.
Due to the rising pollution levels, the GRAP (Graded Response Action Plan) has been enforced, under which private construction activities were banned. Despite this, several parts of the city continued to witness activities that increased pollution. In response, the Municipal Corporation began strict inspections.
During these checks, fines were issued to 11 individuals involved in open dumping of building materials, construction work, and other pollution-causing activities on Gohana Road, Bahalgarh Road and Rathdhana Road. Penalties ranged from ?5,000 to ?50,000.
To combat increasing pollution, the Municipal Corporation is preparing large-scale measures. It plans to purchase five additional anti-smog guns to remove dust particles from the environment and clean trees and plants. The corporation is also working on acquiring three road-sweeping machines to clear dust from streets and is planning to set up a waste-management plant to prevent pollution caused by open dumping of construction debris.
Comments
No more comments to display.