पंचकूला में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों, नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैनों का हुआ स्वागत और अभिनंदन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सभी जिला अध्यक्षों और नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैनों को दी बधाई
भाजपा की पूरी टीम और जन आशीर्वाद से नगर निकाय चुनाव में मिली बड़ी जीत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
अभिनंदन और स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनाव में जीत का श्रेय भाजपा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री व पूरी टीम को दिया
25 मार्च को पंचकूला में होगा नवनियुक्त पार्षदों, मेयरों, चेयरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह
मीडिया रिपोर्ट, पंचकूला।।
नगर निकाय चुनाव में मिली प्रचंड जीत से गदगद भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष, नवनिर्वाचित मेयर, और चेयरमैनों का स्वागत और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। स्वागत और अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डा. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निकाय चुनाव में मिली जीत का श्रेय प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री सहित पूरी भाजपा टीम को दिया और जनता का भी आभार जताया तथा सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों, नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैनों को जीत की बधाई दी। समारोह में तय किया गया कि 25 मार्च को नगर निकाय चुनाव में जीत कर आए सभी भाजपा पार्षदों और मेयर व चेयरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी ने आप लोगों को विश्वास करके बड़ी जिम्मेदारी दी है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है उसका तीन गुणा पार्टी को दें, इसी सोच के साथ मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने आशीर्वाद और सहयोग दिया तभी हमें इतनी बड़ी जीत मिली है। श्री सैनी ने यह भी कहा कि चुनाव में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का मार्गदर्शन मिला और परिणाम स्वरूप प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी।
बजट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना है। पीएम मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए हमने विकसित हरियाणा का बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के मिशन में हरियाणा और हरियाणा के लोग अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर निकाय चुनाव में मेहनत की है जिसके परिणाम स्वरूप में जीत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हम लगातार चुनाव जीत रहे हैं। डा. पूनिया ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और नवनिर्वाचित मेयर, और चेयरमैनों को बधाई दी। डा. पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का यह बजट हर वर्ग के उत्थान और विकसित हरियाणा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी सभी निवनियुक्त जिला अध्यक्षों, नव निर्वाचित मेयर, नगरपालिका, नगरपरिषदों के चेयरमैनों को जीत की बधाई दी और उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्री बड़ौली ने निवर्तमान जिला अध्यक्षों और चुनाव प्रभारियों की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी टीम की मेहनत से ही हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नायब सरकार का यह बजट महिलाओं के सशक्तिकरण को नई उड़ान देगा और इससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे।
Newly Appointed BJP District Presidents, Newly Elected Mayors, and Chairpersons Welcomed in Panchkula
CM Nayab Singh Saini, State In-Charge Dr. Satish Poonia, State President Pandit Mohan Lal Badoli, and Organization Minister Phanindranath Sharma Congratulate All District Presidents, Mayors, and Chairpersons
BJP’s Grand Victory in Municipal Elections is a Result of Team Effort and Public Blessings: CM Nayab Singh Saini
During the Felicitation Ceremony, CM Credits BJP Leaders and Team for the Success in the Municipal Elections
Swearing-in Ceremony for Newly Elected Councilors, Mayors, and Chairpersons to be Held on March 25 in Panchkula
Media Report, Panchkula –
Celebrating a landslide victory in the municipal elections, the Bharatiya Janata Party (BJP) organized a grand felicitation ceremony on Monday at the party’s Panchkamal office in Panchkula to welcome newly appointed district presidents, newly elected mayors, and chairpersons.
The event was graced by CM Nayab Singh Saini, State In-Charge Dr. Satish Poonia, BJP State President Pandit Mohan Lal Badoli, Organization Minister Phanindranath Sharma, State General Secretary Surendra Poonia, Dr. Archana Gupta, and Cabinet Minister Krishna Bedi.
CM Nayab Singh Saini credited the victory to the entire BJP team, including the State In-Charge, State President, and Organization Minister, along with public support. He congratulated all newly appointed district presidents, mayors, and chairpersons.
It was announced during the ceremony that the swearing-in ceremony for all newly elected BJP councilors, mayors, and chairpersons will be held on March 25.
CM Saini’s Address: Responsibility and Commitment
CM Nayab Singh Saini emphasized that the party has entrusted great responsibility upon the elected representatives, and now it is their duty to repay this trust threefold through dedicated service.
He stated that public support and blessings have been instrumental in securing such a massive victory. Guidance from Dr. Satish Poonia, Pandit Mohan Lal Badoli, and Phanindranath Sharma played a significant role in establishing a triple-engine government in the state.
CM Saini on Budget: A Vision for a Developed Haryana
Speaking about the state budget, CM Saini reiterated that PM Narendra Modi’s vision is to make India a developed nation by 2047. Keeping this in mind, Haryana’s budget has been formulated to align with PM Modi’s Developed India mission, ensuring Haryana and its people contribute significantly to this national goal.
BJP Leaders Acknowledge Party Workers and Budget
BJP State In-Charge Dr. Satish Poonia praised dedicated party workers, stating that their hard work led to victory in the municipal elections. He highlighted that BJP is a party of workers, and their collective efforts have ensured continued electoral success.
Dr. Poonia congratulated all newly appointed district presidents, mayors, and chairpersons and commended CM Saini’s budget, describing it as a visionary step toward an inclusive and developed Haryana.
BJP State President Pandit Mohan Lal Badoli extended his congratulations to the newly appointed leaders, including district presidents, mayors, municipal, and town council chairpersons. He also appreciated the outgoing district presidents and election in-charges for their efforts.
Badoli emphasized that teamwork has led to the formation of a triple-engine government in Haryana. He also lauded CM Saini’s budget, stating that it empowers women and benefits every section of society.
Comments
No more comments to display.