तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) खरखौदा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक बाइक सवार कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के जिला बलिया स्थित इंद्रपुर गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह आईएमटी खरखौदा में एमटेक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ आजमगढ़ निवासी पवन और गाजीपुर के समगौर गांव निवासी राजधारी भी कंपनी में काम करते थे।
सोमवार रात करीब 10:30 बजे तीनों ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने कमरे पर लौट रहे थे। जैसे ही वे आईएमटी के गोलचक्कर से कुछ आगे बढ़े, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत खरखौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजधारी को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र और पवन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
One Killed, Two Injured as Speeding Scorpio Hits Bike in IMT Kharkhoda
Media Report, Sonipat-
A speeding Scorpio car collided with a motorcycle in the Industrial Model Township (IMT), Kharkhoda, resulting in the death of one worker and injuries to two others.
Jitendra, a resident of Indrapur village in Ballia district, Uttar Pradesh, and a supervisor at MTech company in IMT Kharkhoda, shared that he was returning to his room along with two colleagues — Pawan from Azamgarh and Rajdhari from Samgaur village in Ghazipur — after finishing their shift on Monday night around 10:30 PM.
Just a little ahead of the IMT roundabout, a fast-moving Scorpio hit their bike. All three sustained serious injuries and were immediately taken to the government hospital in Kharkhoda. Unfortunately, doctors declared Rajdhari dead. Jitendra and Pawan were referred to PGI Rohtak for further treatment.
Comments
No more comments to display.