प्याज पर एक्सपोर्ट ड्यूटी समाप्त, किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य
मीडिया रिपोर्ट-
प्याज के मूल्य पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण खबर
"मोदी सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों को लाभकारी मूल्य देना, उचित दाम सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है।
पहले प्याज पर 40% एक्सपोर्ट ड्यूटी लगती थी, लेकिन जब प्याज के दाम गिरने लगे और किसानों को कम कीमत मिलने लगी, तब सरकार ने फैसला किया कि प्याज के निर्यात पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 40% से घटाकर 20% कर दी जाए।
अब सरकार ने यह निर्णय लिया है कि 20% एक्सपोर्ट ड्यूटी भी पूरी तरह हटा दी जाए।
अब प्याज के निर्यात पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लगेगी, ताकि हमारे किसानों द्वारा मेहनत से उगाया गया प्याज बिना किसी शुल्क के वैश्विक बाजारों तक पहुंचे और उन्हें बेहतर कीमत और लाभकारी मूल्य मिल सके।
Key Statement by Union Minister of Agriculture, Farmers' Welfare, and Rural Development, Shri Shivraj Singh Chouhan on Onion Prices
"The Modi government is a farmer-friendly government, and ensuring remunerative prices for farmers is its priority and commitment.
Earlier, there was a 40% export duty on onions. However, when onion prices started falling and farmers began receiving lower prices, the government decided to reduce the export duty from 40% to 20%.
Now, the government has taken a further decision to completely remove the 20% export duty as well.
From now on, there will be no export duty on onions, allowing our farmers' hard-earned produce to reach global markets without any charges, ensuring better prices and profitable returns for them."
Comments
No more comments to display.