सोनीपत में 23 दिन में 5,000 से अधिक चालान; ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
सोनीपत में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नवंबर के पहले 23 दिनों में पुलिस ने 5,109 वाहन चालकों के चालान काटे और उनसे कुल 80 लाख 55 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला।
ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने राष्ट्रीय राजमार्गों, शहर के प्रमुख चौराहों और सबडिवीजन क्षेत्रों में पूरे महीने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 1 नवंबर से 23 नवंबर तक मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया और वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई।
पुलिस का कहना है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की बाइकों और पटाखा बजाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को जब्त किया गया है।
लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखें, ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली और हाईवे पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।
Over 5,000 Challans Issued in Sonipat Within 23 Days; Police Tighten Action on Traffic Violators
Media Report, Sonipat:
In Sonipat, traffic police have intensified their crackdown on rule violators, issuing more than 5,100 challans in just 23 days of November. A total fine of ?80,55,700 has been collected from offenders who were caught breaking traffic rules.
Throughout the month, traffic police teams conducted special checking drives across national highways, key intersections, and sub-division areas. From November 1 to November 23, a total of 5,109 challans were issued under the Motor Vehicles Act. Along with issuing fines, police also spread awareness about traffic rules and removed black films from vehicles.
The police have been urging citizens to follow traffic regulations. Special focus is being placed on those using mobile phones while driving. Action is also being taken against bikes without number plates and Bullet motorcycles creating loud noise; many such vehicles have been seized.
Police continue to advise people to carry all necessary vehicle documents, avoid mobile use while driving, and not allow underage teenagers to operate vehicles. During the campaign, police also checked suspicious persons and set up blockades on highways to question doubtful vehicles and individuals.
Comments
No more comments to display.