भारतीय सेना के प्रहार से थर्राया पाकिस्तान, बढ़ा जवानों का सम्मान
: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सहकारिता मंत्री की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा
: ऑपरेशन सिन्दूर और सैन्यबलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा में उमड़ा गोहाना
: शहर के मुख्य मार्गों पर युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों ने दिखाया जोश और देशभक्ति
मीडिया रिपोर्ट, गोहाना, 17 मई।
भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान व पीओके में आतंकी ठिकानों को सटीक निशाने के साथ ध्वस्त करके जो शौर्य दिखाया था, उसके सम्मान में भाजपा द्वारा संगठनात्मक जिला गोहाना में निकाली गई तिरंगा यात्रा में कड़ी धूप के बीच हजारों नागरिकों ने सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अगुवाई में अपनी भागीदारी करते हुए देशभक्ति की भावना का इजहार किया।
शनिवार को गोहाना में राजकीय महिला महाविद्यालय मोड़ से प्रारंभ तिरंगा यात्रा की अगुवाई सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा की गई। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए हजारों की भीड़ ने विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आमजन को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। आज हमारी सेना का जोश, जज्बा उच्च स्तर पर पहुंच चुका है। तकनीकी व मानसिक तौर पर मजबूत भारतीय सेना ने पाकिस्तान की धरती से आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जो घिनौना कृत्य पहलगाम में किया गया था, उसके जवाब में भारतीय सेना के प्रहार से पाकिस्तान थर्राने पर विवश हो गया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवाद व आतंकियों को तबाह करने का काम किया। पाकिस्तान द्वारा भारतीय रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई तो हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान के विभिन्न वायुसेना ठिकानों को ध्वस्त करते हुए पाकिस्तान को बड़े संकट में डाल दिया था। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता सैनिकों को वीरता व कामयाबी के लिए उनके सम्मान में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से अपनी भावना का इजहार कर रही है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान की नींद हराम करते हुए बड़ा नुकसान पहुंचाया व पहलगाम में हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लिया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि पाकिस्तान गोली चलाएगा तो भारत उसका जवाब गोले से देगा। उन्होंने कहा कि भारत अब पाकिस्तान से केवल आतंकवाद और पीओके पर ही बात करेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। आज गांवों में महिलाओं में भारतीय सेना के प्रति इतना जोश है कि वो गांव-गांव सिन्दूर यात्रा निकाल रही हैं। आज देश में लोगों के मन मे हमारी सेना के प्रति सम्मान बढ़ा है और इसी सम्मान को दर्शाने के लिए जगह-जगह तिरंगा यात्राओं के माध्यम से आमजन अपनी भावना को व्यक्त कर रहे हैं। इस अवसर पर गोहाना प्रभारी डॉ किरण कलकल, तिरंगा यात्रा संयोजक व भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप सांगवान, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा, नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी, भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मबीर नांदल, तीर्थ राणा, जसबीर दोदवा, बलराम कौशिक, रीना शर्मा, भूपेंद्र मुदगिल, प्रवीण खुराना समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, आमजन उपस्थित रहे।
Pakistan Trembles at Indian Army’s Valor, Massive Crowd Joins Tricolor Rally
Pakistan Trembles Under Indian Army’s Strike; Soldiers Gain Widespread Respect
Tricolor Rally Led by BJP State President and Cooperation Minister
Massive Crowd in Gohana Honours Operation Sindoor and Indian Armed Forces
Youth, Women, and Elders Display Patriotism on City Roads
Media Report, Gohana, May 17 – In honor of the bravery displayed by the Indian Army during Operation Sindoor, which demolished terrorist bases in Pakistan and Pakistan-occupied Kashmir (PoK) following the Pahalgam terror attack, the BJP organized a massive Tiranga Yatra (Tricolor Rally) in Gohana’s organizational district. Despite the scorching heat, thousands of citizens joined the rally, led by Cooperation Minister Dr. Arvind Sharma and BJP State President Mohan Lal Badoli, expressing deep patriotism.
The rally commenced from the Government Women’s College intersection on Saturday and was led by Dr. Arvind Sharma and Mohan Lal Badoli. Passing through Gohana’s main roads, the crowd paid floral tributes to various national icons' statues. Addressing the public, Dr. Arvind Sharma stated that under the leadership of Prime Minister Narendra Modi, the nation is transforming, and the morale and determination of the Indian Army have reached new heights.
He emphasized that after the despicable terrorist act in Pahalgam, orchestrated from Pakistani soil, the Indian Army’s retaliatory action through Operation Sindoor forced Pakistan to tremble. Indian forces infiltrated deep into enemy territory and successfully neutralized terrorists and their camps. He further noted that when Pakistan attempted to target Indian residential areas, our brave soldiers retaliated by destroying several of Pakistan’s air force bases, pushing the country into a deep crisis.
Dr. Sharma added that the public is now expressing their gratitude and admiration for the army’s valor and success through such Tricolor Rallies.
BJP State President Mohan Lal Badoli remarked that the army’s daring strikes have shattered Pakistan’s confidence and avenged the killing of innocent civilians in Pahalgam. He emphasized that Prime Minister Modi has made it clear: “If Pakistan fires bullets, India will respond with bombs.” He stated that India will now only discuss terrorism and PoK with Pakistan.
Mr. Badoli affirmed that India’s fight against terrorism will continue. He pointed out the immense enthusiasm among rural women, many of whom are organizing Sindoor Yatras (symbolic marches in honor of the operation). Across the country, people’s respect for the army has grown, and these Tricolor Rallies serve as heartfelt expressions of that respect.
Prominent attendees included Gohana in-charge Dr. Kiran Kalkal, rally convener and senior BJP leader Pradeep Sangwan, Dr. Arvind Sharma’s wife Dr. Rita Sharma, Municipal Council Chairperson Rajni Virmani, BJP Gohana District President Bijender Malik, former District President Dr. Dharmbir Nandal, Teerth Rana, Jasbir Dodwa, Balram Kaushik, Reena Sharma, Bhupender Mudgil, Praveen Khurana, and numerous party officials and citizens.
Comments
No more comments to display.