पाइपलाइन लीक से बाधित जल आपूर्ति: सोनीपत के सेक्टरों में तीन दिन तय समय पर मिलेगा पानी
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
शुक्रवार को सेक्टर-7 स्थित देवी लाल पार्क के पास यमुना जल से शहर को पानी पहुंचाने वाली रैनीवेल पाइपलाइन लीक हो गई, जिससे शहर के कई सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
स्थिति को संभालने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने सेक्टर-14 और 15 में जलापूर्ति के शेड्यूल में बदलाव किया है। शनिवार से आगामी तीन दिनों तक इन दोनों सेक्टरों में एक तय समय पर ही पानी की सप्लाई की जाएगी।
जाजल गांव से शहर के विभिन्न सेक्टरों तक बिछाई गई इस पेयजल लाइन में लीक के कारण लोगों को पानी की अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे आवश्यक मात्रा में पानी स्टोर कर लें।
पाइपलाइन लीक होने की सूचना मिलने पर एचएसवीपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लीकेज ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू की। बुलडोजर की सहायता से जब खुदाई गई तो लीकेज बड़ा मिला।
अधिकारियों का कहना है कि पेयजल लाइन की लीकेज को ठीक करने में समय लगेगा, ऐसे में तीन दिन सेक्टर-14 में शाम को दो घंटे और सेक्टर-15 में सुबह ढाई घंटे पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
ऐसे में गर्मी के बीच सेक्टरवासियों को पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी। ऐसे में अधिकारियों ने सेक्टरवासियों से आगामी तीन दिन तक पेयजल स्टोर करने का आह्वान किया है, जिससे उन्हें ज्यादा परेशानी ना झेलनी पड़े।
Pipeline Leak Disrupts Water Supply: Fixed Timings for 3 Days in Sonipat’s Sectors
Media Report, Sonipat:
A major water pipeline carrying Yamuna water to the city leaked near Devi Lal Park in Sector-7 on Friday, disrupting water supply to several residential sectors.
To manage the situation, the Haryana Urban Development Authority (HSVP) has revised the water supply schedule for Sectors 14 and 15. Starting Saturday, water will be supplied at a fixed time in both sectors for the next three days.
The damaged pipeline originates from Jajal village and supplies drinking water to various sectors in the city. Until repairs are completed, residents are advised to store water in advance and prepare for temporary inconvenience.
Comments
No more comments to display.