डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत में पॉक्सो द्वारा सेमिनार का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सोनीपत में पॉक्सो द्वारा सेमिनार का आयोजन । पॉक्सो (बाल यौन अपराध संरक्षण) अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सेमिनार आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पॉक्सो अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।
सेमिनार में मुख्य अतिथि राकेश कालरा ने पॉक्सो अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न से उनके संरक्षण के लिए बनाया गया है। 18 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के साथ सहमति या असहमति से यौन संबंध बनाना दुष्कर्म की श्रेणी में आता है और यह पॉक्सो अधिनियम के तहत संज्ञेय अपराध है, जिसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।
इस सेमिनार में छात्रों को जागरूक किया गया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है, छेड़छाड़ करता है, या अश्लील सामग्री दिखाने के लिए मजबूर करता है, तो वे इसकी शिकायत अपने माता-पिता, अध्यापकों या बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कर सकते हैं।
इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता धनखड़ ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार छात्रों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनका आयोजन समय –समय पर होना चाहिए।
POCSO Seminar Organized at DAV Police Public School, Sonipat
Media Report, Sonipat –
A seminar was organized at DAV Police Public School, Sonipat, to raise awareness about the Protection of Children from Sexual Offenses (POCSO) Act. The objective of this seminar was to educate students about the key provisions of the POCSO Act and sensitize them towards child safety.
The chief guest, Rakesh Kalra, provided detailed insights into the POCSO Act, explaining that it was enacted to protect minors from sexual abuse and exploitation. He emphasized that any sexual act with a minor (below 18 years), whether with consent or without, is considered rape under the POCSO Act and is a cognizable offense with strict legal penalties.
Key Highlights of the Seminar:
? Students were informed that if they experience harassment, molestation, or are forced to watch inappropriate content, they should immediately report it to their parents, teachers, or Child Helpline 1098.
? The seminar aimed to empower children with knowledge about their rights and ensure a safer environment for them.
? School Principal, Mrs. Savita Dhankhar, emphasized that such awareness programs play a crucial role in educating students and should be conducted regularly.
This initiative highlights the importance of child safety, legal awareness, and collective efforts to create a protective environment for young minds.
Comments
No more comments to display.