पुलिस आयुक्त ने ममता सिंह सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
शनिवार को पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने थाना मोहाना, थाना सदर गोहाना, फरमाणा चौकी और क्षेत्र के पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों से अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट मांगी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की जांच प्रक्रिया, पेट्रोलिंग पॉइंट्स और नाका ड्यूटी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सतर्क रहें, अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करें, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखें, और आम जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादियान, पुलिस उपायुक्त गोहाना भारती डबास, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त मोहाना देवेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।
Police Commissioner Mamta Singh Inspects Security Arrangements
Media Report, Sonipat:
On Saturday, Police Commissioner Mamta Singh conducted an inspection of Mohana Police Station, Sadar Gohana Police Station, Farmana Police Post, and various police check-posts in the region. During the visit, she sought reports from station heads regarding ongoing actions against criminals.
The Commissioner interacted with the police personnel on duty, gathering information about security measures, vehicle checking procedures, patrolling points, and the current status of check-post duties.
She instructed the officers and staff to remain alert, conduct regular patrols in their respective areas, keep a close watch on suspicious individuals and vehicles, and adopt a sensitive approach towards the public. She emphasized that maintaining peace, security, and law and order in the district is the top priority of the police administration.
Present during the inspection were Deputy Commissioner of Police (Crime) Narendra Kadiyan, Deputy Commissioner of Police (Gohana) Bharti Dabas, Assistant Police Commissioner (Headquarters) Ajit Singh, and Assistant Police Commissioner (Mohana) Devender Singh.
Comments
No more comments to display.