बयान से मुकर गई पूनम, चार नहीं एक बच्चे की हत्या की बात मानी; मनोचिकित्सक ने बताया मानसिक रूप से स्वस्थ
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
सोनीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को डुबोकर मारने के आरोप में गिरफ्तार पूनम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा कराई गई मनोरोग जांच में विशेषज्ञों ने उसे मानसिक रूप से स्वस्थ पाया है। दो दिन की जांच और पूछताछ के बाद मनोचिकित्सक ने स्पष्ट किया कि पूनम किसी भी प्रकार की मानसिक बीमारी से ग्रसित नहीं है।
बुधवार को पूनम ने डॉक्टर के सामने अपने चारों बच्चों की हत्या स्वीकार की थी, लेकिन गुरुवार को दोबारा पूछताछ में वह अपने बयान से पलट गई। उसने कहा कि उसने केवल अपने जेठ की बेटी विधि की हत्या की है, जबकि बाकी तीन बच्चों की मौत कैसे हुई, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप आंतिल ने पुलिस की मौजूदगी में सबसे पहले पूनम की मां सुनीता और फिर पति नवीन से बातचीत की। इसके बाद पूनम से करीब आधे घंटे तक 50 से अधिक सवाल पूछे गए। रिपोर्ट में डॉक्टर ने लिखा कि पूनम के जवाब संतुलित थे और किसी मानसिक विकार के लक्षण नहीं मिले।
पूछताछ के दौरान पूनम ने बताया कि उसने करीब पांच मिनट तक बच्ची विधि का सिर पानी में दबाए रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। हत्या के पीछे कोई ठोस कारण भी वह नहीं बता सकी। कई सवालों पर उसने जानबूझकर गलत या टालने वाले जवाब दिए।
तंत्र-मंत्र से जुड़े सवालों पर पूनम ने कहा कि उसे सपने में एक काले रंग का व्यक्ति दिखाई देता है, जो उसके पैर पकड़कर अपने पास बुलाता है। हालांकि डॉक्टरों ने इसे भी मानसिक बीमारी का प्रमाण नहीं माना।
पति नवीन ने बताया कि पूनम स्वभाव से चुप रहने वाली थी और छोटी-छोटी बातों पर नाराज होकर मायके चली जाती थी। बेटे की मौत के बाद उसे न्यूरोलॉजिस्ट को भी दिखाया गया था, लेकिन तब भी कोई बीमारी सामने नहीं आई थी।
पुलिस के अनुसार, मनोरोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Poonam Retracts Statement, Admits to Killing Only One Child; Psychiatrist Rules Out Mental Illness
Media Report, Sonipat:
A major development has emerged in the Sonipat child murder case involving Poonam from Bhavhad village. After two days of psychiatric evaluation, doctors have concluded that Poonam is not suffering from any mental illness.
On Wednesday, Poonam confessed before the psychiatrist to killing all four children by drowning them. However, during further questioning on Thursday, she retracted her statement and claimed that she had only killed one child—Vidhi, her brother-in-law’s daughter. She stated that she did not know how the other three children died.
Psychiatrist Dr. Sandeep Antil questioned Poonam’s mother Sunita and husband Naveen before interrogating Poonam for over 30 minutes, asking more than 50 questions. In his report submitted to the police, the doctor stated that Poonam showed no signs of psychological disorder and gave largely balanced responses.
During questioning, Poonam admitted that she held Vidhi’s head under water for nearly five minutes until the child died. However, she failed to give any clear reason for the act. At several points, she deliberately avoided or gave incorrect answers.
When asked about superstitions, Poonam claimed that she often sees a dark figure in her dreams calling her toward him, but doctors did not consider this a sign of mental illness.
Her husband Naveen told investigators that Poonam was quiet by nature and often left for her parental home after arguments over minor household issues. Following their son’s death, she was also shown to neurologists in Jind and Chandigarh, but no illness was diagnosed at that time either.
Police officials stated that further legal action will be taken based on the psychiatric report and ongoing investigation.
Comments
No more comments to display.