शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पार्टी प्रवक्ता सुखमेंद्र सिंह खर्ब के नेतृत्व में पुरानी कचहरी स्थित पटेल पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सुभाष चंद्र को सौंपा।
पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश धारीवाल ने कहा कि देश और प्रदेश में आरक्षण समर्थक केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों से समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। चारों ओर भ्रष्टाचार, लूट-खसोट, बेईमानी और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आरक्षण समर्थक सरकारों के लचर और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ जनता में गहरा रोष है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार को लेकर समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
पार्टी प्रवक्ता सुखमेंद्र सिंह खर्ब ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही पार्टी की मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो 2 अक्टूबर को दिल्ली में जन जागरण के तहत एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी नेता रणधीर सिंह पांचाल, सतीश धनखड़, हर्ष दांगी, राममेहर, नवीन, मुकेश और सोनू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Protest Against Issues of Education, Healthcare, and Employment
Media Report, Sonipat:
Activists of the National Anti-Caste Reservation Party, led by Central Executive Member and Party Spokesperson Sukhmendra Singh Kharb, held a protest from Patel Park in Old Court to the Sub-Divisional Magistrate's (SDM) office at the mini secretariat. After the protest, they submitted a memorandum to SDM Subhash Chandra, addressed to the Prime Minister and Chief Minister.
The state president of the party, Rakesh Dhariwal, expressed concerns about the growing problems in the nation and the state due to the policies of the reservation-supporting governments. He highlighted the increasing corruption, loot, dishonesty, and crime under both the central and state governments. He added that public anger was rising against the inefficient and corrupt systems in place. The public's issues with education, healthcare, and employment seemed to have no resolution.
Party Spokesperson Sukhmendra Singh Kharb stated that if the government failed to act promptly on the party’s demands, a major nationwide movement would take place on October 2nd in Delhi as part of the Jan Jagran (public awakening). Party leaders including Randhir Singh Panchal, Satish Dhanakhar, Harsh Dangi, Ram Mehar, Naveen, Mukesh, and Sonu were present at the protest.
Comments
No more comments to display.