लंबित मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारियों का प्रदर्शन, चेताया जल्द समाधान नहीं तो होगा अगला कदम
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज और प्रदेश प्रेस सचिव विनोद शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने अधीक्षक अभियंता राजीव गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।
जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज ने बताया कि यूनियन ने प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा और उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह दहिया के नेतृत्व में 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। अधीक्षक अभियंता ने आश्वासन दिया कि सभी फील्ड कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान किया जाएगा।
यूनियन ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि अगर 10 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो भविष्य की रणनीति को लेकर दोबारा बैठक की जाएगी। इस दौरान सतबीर, कृष्ण, सत्यवान, लहणा सिंह, रवि, बृजमोहन, सुंदर सिंह, प्रदीप, संदीप, रामप्रसाद, मोहन, नरेश, मुकेश और धूप सिंह सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
80 कर्मचारियों ने ली सदस्यता, सुमेर चंद बने चेयरमैन
प्रदेश सह सचिव सतीश कुमार रंगा और प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने जानकारी दी कि बुधवार को करीब 80 कर्मचारियों ने अन्य संगठनों को छोड़कर यूनियन की सदस्यता ली। एक नई इकाई गठित की गई और चुनाव करवाए गए। सर्वसम्मति से सुमेर चंद को चेयरमैन, दिलबाग सिंह को प्रधान, योगेश शर्मा को सचिव और संदीप कश्यप को कोषाध्यक्ष चुना गया।
प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर दहिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
PWD Mechanical Workers Protest Over Pending Demands, Warn of Future Action if Ignored
Media Report, Sonipat:
Members of the Haryana Government PWD Mechanical Workers Union, district unit, staged a protest outside the Public Health Engineering Division office on Gohana Road, demanding resolution of their long-pending issues. The protest was led by District President Vishnu Dutt Bhardwaj and State Press Secretary Vinod Sharma. After the protest, the employees handed over a memorandum of demands to Superintendent Engineer Rajeev Gupta, urging swift action.
District President Bhardwaj informed that the union submitted a 15-point demand letter under the leadership of State President Kulwant Sharma and Vice President Ishwar Singh Dahiya. The superintendent engineer assured that all field workers’ demands would be addressed at the earliest.
The union also warned that if the demands are not resolved within 10 days, another meeting will be held to decide the next course of action. Among the present were Satbir, Krishan, Satyawan, Lahna Singh, Ravi, Brijmohan, Sunder Singh, Pradeep, Sandeep, Ramprasad, Mohan, Naresh, Mukesh, and Dhoop Singh.
80 New Members Join, Sumer Chand Appointed Chairman
State Joint Secretary Satish Kumar Ranga and Press Spokesperson Vinod Sharma informed that on Wednesday, around 80 employees left other unions and joined the PWD Mechanical Workers Union. A new unit was formed, and elections were held. Sumer Chand was unanimously elected as Chairman, Dilbagh Singh as President, Yogesh Sharma as Secretary, and Sandeep Kashyap as Treasurer.
The newly elected unit members took oath under the supervision of State President Kulwant Sharma and Vice President Ishwar Dahiya.
Comments
No more comments to display.