17 दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारी देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे
मीडिया रिपोर्ट,सोनीपत -
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को गोहाना रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह भनवाला ने की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर हो रहे हमलों को रोकने और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन को और मजबूत करना आवश्यक है।
निर्णय लिया गया कि 17 दिसंबर को देशभर में उपायुक्त कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
जयवीर राठी और जिले सिंह ने जानकारी दी कि 22 और 23 फरवरी 2026 को कुरुक्षेत्र स्थित सैनी धर्मशाला में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें जिले के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी भाग लेंगे। बैठक का संचालन शीलक राम मलिक और सतबीर धनखड़ ने किया। इस अवसर पर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह नांदल, राज्य सचिव कृपाल सिंह नैन, मास्टर बलराज सिंह, जयभगवान दहिया, हवासिंह, सुल्तान सिंह, अशोक, दयानंद, रामकरण एवं रितूराज उपस्थित रहे।
Retired Employees to Hold Nationwide Protest on December 17
Media Report, Sonipat -
A meeting of the Retired Employees Association was held on Friday at the Public Health Department office located on Gohana Road. The meeting was chaired by Mahendra Singh Bhanwala, who emphasized strengthening the organization to protect retired employees from ongoing attacks.
It was decided that on December 17, retired employees across the country will stage protests at Deputy Commissioners' offices and submit memorandums addressed to the Governor.
Jayveer Rathi and Jile Singh stated that a national conference will be held on February 22–23, 2026, at Saini Dharamshala in Kurukshetra, where retired employees from across the district will participate. The proceedings were conducted by Sheelak Ram Malik and Satbir Dhankhar. State Senior Vice President Balwan Singh Nandal, State Secretary Kripal Singh Nain, Master Balraj Singh, Jaibhagwan Dahiya, Hawa Singh, Sultan Singh, Ashok, Dayanand, Ramkaran, and Rituraj were also present.
Comments
No more comments to display.