सदाशिव हैं सम्पूर्ण दर्शन, वो देव नहीं महादेव हैं-राजीव जैन
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
शिव सत्य है, शिव ही सृजन है, भगवान शिव केवल देवता नहीं बल्कि एक सम्पूर्ण जीवन दर्शन है और वह त्याग, संतुलन और न्याय के प्रतीक हैं। शिव ने उन आदर्शों को प्रस्तुत किया जो किसी भी समाज, अर्थव्यवस्था और शासन प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
उक्त विचार मेयर नगर निगम राजीव जैन ने शिवरात्रि की बधाई देते हुए विभिन्न मंदिरों में आयोजित कार्यकर्मों में भाग लेने के बाद श्रधालुओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। राजीव जैन ने भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया और उनके चरणों में सर्व समाज के कल्याण एवं सनातन संस्कृति को मजबूत करने की प्रार्थना की। उन्होंने गोमुख, हरिद्वार से पावन पवित्र गंगा माँ की गोद से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले कांवड़िया भाइयों के भी सुखमय जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष को अपने कंठ में धारण करके यह सन्देश दिया कि मेरे रहते विष से संसार को नष्ट नहीं किया जा सकता, उसी तरह हमें भी सामाजिक कुरीतियों को ख़त्म करने का संकल्प लेना चाहिए। भगवान शिव का यह कार्य हमें यह भी सन्देश देता है कि समाज में बदलाव के लिए सही नेतृत्व जरूरी है। एक ऐसा नेतृत्व जो बलिदान देने को तैयार रहे और समाज कल्याण के लिए स्वयं कष्ट उठाने से ना हिचके।
शम्भूदयाल शिवाला ट्रस्ट की और से राजीव जैन को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आशीर्वाद दिया। कार्यकर्मों में राहुल जैन, विक्की चुघ, अनिल शर्मा, गौरव कौशिक, अमित कौशिक, अशोक शर्मा, जगबीर अत्रि, जयवीर पाराशर, जगदीश चंद्र शर्मा, सतवीर शर्मा, संतोष पाराशर, शशि अत्रि आदि उपस्थित रहे।
Sadashiv is the Complete Philosophy, He is Not Just a Deity but Mahadev – Rajiv Jain
Media Report, Sonipat:
“Shiva is truth, Shiva is creation. Lord Shiva is not merely a deity but a complete philosophy of life, symbolizing sacrifice, balance, and justice. He embodies ideals essential for the functioning of any society, economy, and governance,” said Municipal Corporation Mayor Rajiv Jain while addressing devotees after participating in various programs organized at temples on the occasion of Maha Shivratri.
Rajiv Jain also performed Jalabhishek (water offering) to Lord Shiva and prayed at His feet for the welfare of all communities and to strengthen Sanatan culture. He also wished a prosperous life for the Kanwariyas (devotees) who brought holy water from the sacred lap of Mother Ganga at Gomukh, Haridwar, to offer to Lord Shiva.
He added, “Just as Lord Shiva consumed the poison that emerged during the churning of the ocean, conveying the message that as long as He is present, the world cannot be destroyed by poison, similarly, we must pledge to eradicate social evils. Lord Shiva’s act teaches us that for any transformation in society, the right leadership is crucial — leadership willing to sacrifice and endure hardships for the welfare of the people.”
On behalf of the Shambhodayal Shivalaya Trust, Rajiv Jain was honored with a turban, and Swami Dayanand Saraswati blessed him.
The programs were attended by Rahul Jain, Vicky Chugh, Anil Sharma, Gaurav Kaushik, Amit Kaushik, Ashok Sharma, Jagbir Atri, Jayveer Parashar, Jagdish Chandra Sharma, Satveer Sharma, Santosh Parashar, Shashi Atri, and others.
Comments
No more comments to display.