सेफ इंडिया फाउंडेशन द्वारा 3 लावारिश अस्थियों का विसर्जन व तुलसी प्रवाहित
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
सेफ इंडिया फाउंडेशन द्वारा जिला सोनीपत के शमशानों में रखी हुई अस्थियां जिनमे से गन्नौर से 1 लावारिस अस्थि व सोनीपत के विभिन्न शमशान से 2 अस्थि लेकर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के तहत आज जिले के अलग अलग शमशानों से 5 लावारिस लोगों की अस्थि इकट्ठा कर विधि विधान से पूजा करवा कर हरिद्वार गंगा जी में विसर्जित किया गया।
सुबह 5 बजे तिरंगा चौक शिवमुक्ति धाम सोनीपत से अस्थि लेकर संस्था के उपप्रधान प्रवीण वर्मा,समाज सेवी नरेन्द्र भूटानी के साथ रवाना किया गया, संस्था के प्रधान संजय सिंगला व सेफ इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन वाई के त्यागी ने बताया कि हर महीने की पहली तारीख को जिला सोनीपत के सभी शमशान घाटों से लावारिस अस्थियों को लेकर विसर्जन किया जाता है तथा जो लोग अपने खर्चे पर अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार नही ले जा सकते उनको भी इस गाड़ी में आने जाने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि कहते है जिसका कोई नहीं होता उसके भगवान होते है और उन्हीं प्रभु की कृपा से यह सेवा चल रही है। इसके अलावा संस्था द्वारा सूखे या ख़राब हुए तुलसी के या अन्य धार्मिक पौधों क़ो भी गंगा जी विसर्जित करने का कार्यक्रम शुरु किया है जिसके तहत आज काफ़ी तुलसी के पौधे भी गंगा जी प्रवाहित किये गए इस कार्यक्रम के संयोजक दिनेश कुच्छल है, सेफ इंडिया फाउंडेशन लगातार कई वर्षो से यह अस्थि विसर्जन कार्य कर रही है, संजय सिंगला ने बताया कि हमारी यह टीम हर महीने की पहली तारीख को चाहे गर्मी, सर्दी, बरसात या फिर कोई और समस्या फिर भी इस नेक कार्य को नहीं रोका जाता और यह अस्थि विसर्जन किया जाता है।
Safe India Foundation Conducts Immersion of Unclaimed Ashes and Tulsi Offerings
Media Report, Sonipat:
Safe India Foundation organized the immersion of three unclaimed ashes collected from various cremation grounds in Sonipat district. The ashes included one unclaimed urn from Ganaur and two from different cremation grounds in Sonipat.
As part of the foundation’s initiative, a total of five unclaimed ashes were gathered from different cremation sites in the district, following proper rituals, and were respectfully immersed in the holy Ganga at Haridwar.
At 5 AM, the ashes were taken from Tiranga Chowk Shiv Mukti Dham, Sonipat, with the foundation’s Vice President Praveen Verma and social worker Narendra Bhutani leading the journey. Safe India Foundation’s President Sanjay Singla and Chairman Y.K. Tyagi stated that on the first day of every month, unclaimed ashes from all cremation grounds in Sonipat are collected and immersed. The foundation also provides free transportation for individuals who cannot afford to take their family members' ashes to Haridwar for immersion.
They emphasized, "It is said that those who have no one, have God, and it is by His grace that this noble service continues."
Additionally, the foundation has launched an initiative to immerse dried or damaged Tulsi and other religious plants in the holy Ganga. Several Tulsi plants were also offered to the river as part of today’s program, coordinated by Dinesh Kucchal.
Safe India Foundation has been conducting these immersion services for several years, and Sanjay Singla reaffirmed their commitment to continuing this noble work every month, regardless of extreme weather conditions like heat, cold, or rain.
Comments
No more comments to display.