सफाई कर्मियों का विरोध रंग लाया, निगम कार्यालय पर ताला लगाने के बाद मानी गईं मांगें
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले दस दिनों से धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मियों ने वीरवार सुबह नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे निगम का कामकाज करीब एक घंटे तक बाधित रहा। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेश कुमार और सहायक पुलिस आयुक्त अमित धनखड़ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों व प्रशासन के बीच मध्यस्थता की।
वार्ता के बाद प्रशासन ने कर्मियों की मांगों पर सहमति जताई, जिसके चलते एक घंटे बाद ताला खोल दिया गया और दोपहर में धरना समाप्त कर दिया गया। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि हटाए गए कर्मचारियों की बहाली और चार महीने से लंबित ईएसआई व ईपीएफ भुगतान को लेकर पहले कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया था। लगातार अनदेखी और ठेकेदार द्वारा भुगतान से इनकार किए जाने के विरोध में ही कार्यालय समय में यह कदम उठाया गया।
पुलिस व निगम अधिकारियों के आश्वासन के बाद संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ और एसीपी अमित धनखड़ के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि हटाए गए कर्मचारी शुक्रवार से पुनः ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। साथ ही एक सप्ताह के भीतर सभी कर्मचारियों के नाम पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। इस सहमति के बाद सभी सफाई कर्मियों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।
Sanitation Workers’ Protest Pays Off as Municipal Office Locked, Demands Accepted
Media Report, Sonipat:
Contractual sanitation workers, who had been protesting for the past ten days over their pending demands, locked the main gate of the Municipal Corporation office on Thursday morning. The action disrupted official work for nearly an hour. Upon receiving information, Civil Lines SHO Umesh Kumar and Assistant Commissioner of Police Amit Dhanakhar reached the spot and mediated between the workers and the administration.
Following discussions, the authorities agreed to the workers’ demands, after which the lock was removed and the protest was called off by afternoon. Mukesh Tank, president of the Contract Sanitation Workers Unity Forum, stated that no decision had earlier been taken regarding the reinstatement of removed workers or the payment of ESI and EPF pending for the last four months. He alleged that despite repeated assurances, the contractor had refused to release the dues.
After police intervention and assurances from senior officials, a meeting with Joint Commissioner Meetu Dhanakhar and ACP Amit Dhanakhar concluded with an agreement that the removed workers would resume duty from Friday. It was also decided that their names would be uploaded on the portal within a week. With this assurance, the sanitation workers ended their protest.
Comments
No more comments to display.