विदेशी हथियारों संग रोहित गोदारा गैंग के सात शूटर गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत -
एसटीएफ ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा गैंग के सात शार्प शूटरों को विदेशी पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनीपत के रोहित कटवालिया और पंजाब के मोहम्मद शाजिद, मानव कुमार, विकास पाल, हैप्पी सिंह, जवरजंग सिंह और विजय कुमार शामिल हैं।
इनपुट मिला था कि गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने जिगाना, पीएक्स-3, इंडियन 9 एमएम और स्टार पिस्तौल समेत 8 मोबाइल फोन और लगभग 200 कारतूस बरामद किए। सभी आरोपी रोहित गोदारा और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते थे और हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व चंडीगढ़ में अपना नेटवर्क फैला चुके थे।
प्रेस वार्ता में एसपी वसीम अकरम ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच अब टकराव खुलकर सामने आ चुका है। विदेश में बैठे रोहित गोदारा भारत के कई राज्यों में नई आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए नए अपराधियों को जोड़ रहा है। गैंग को हथियारों के अलावा कैश ट्रांसफर भी किया जा रहा था।
एसटीएफ को सूचना मिली कि गैंग दिल्ली में एक बड़े व्यापारी को निशाना बनाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही इंस्पेक्टर योगेंद्र दहिया की टीम ने हाईवे के पास दबिश देकर सभी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से कई आरोपी पहले भी हत्या और रंगदारी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
मुख्य आरोपी रोहित गोदारा राजस्थान का रहने वाला है और फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है। उसके साथ नवीन बाक्सर, महेंद्र साहरण, विरेंद्र चारण, राहुल रिनाऊ और मनोज दिग्गू भी विदेश भाग चुके हैं। यह गैंग हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान में फिरौती, गोलीबारी और हत्या की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
हाल ही में इस गैंग ने भिवानी कोर्ट में लवजीत की हत्या करवाई थी और दादरी में अस्पताल संचालकों को रंगदारी के लिए धमकियां दी थीं।
एसटीएफ ने इससे पहले 5 नवंबर को भी इस केस से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Seven Sharpshooters of Rohit Godara Gang Arrested with Foreign Weapons
Media Report, Sonipat -
The STF unit in Sonipat has arrested seven members of the Rohit Godara gang, seizing foreign-made weapons and nearly 200 cartridges. The arrested sharpshooters were reportedly planning a major criminal operation. Several advanced pistols and mobile phones were recovered from their possession. All the accused were working for the Rohit Godara and Lawrence Bishnoi gangs and had established networks across multiple states.
According to SP Waseem Akram, Rohit Godara is managing his gang from abroad and recruiting new criminals. The gang was preparing to target a major businessman in Delhi, but STF teams intercepted them in time.
The gang, which includes criminals who fled abroad using fake passports, has been involved in extortion, murder and firing incidents in Haryana, Punjab, Delhi and Rajasthan.
Comments
No more comments to display.