CSIR-UGC NET में पास कराने का झांसा: सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
हरियाणा में एक बड़े सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ है, जो सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये ठगने की कोशिश कर रहा था। इस गिरोह का संचालन रोहतक जिले के गांव करौंथा निवासी सगे भाई धीरज धनखड़ और नीरज कर रहे थे, जिन्होंने अपने साथ कई अन्य युवाओं को भी जोड़ रखा था।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने गोहाना में कार्रवाई करते हुए इस गैंग का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि गिरोह के तीन दलाल अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का लालच देकर ढूंढकर लाते थे। पुलिस जांच में पता चला है कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड धीरज धनखड़ फिलहाल फरार है, जबकि उसके भाई नीरज और गांव के ही सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बताया गया है कि धीरज धनखड़ रोहतक के एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यरत है, उसका भाई नीरज दिल्ली सरकार में कर्मचारी है और तीसरा आरोपी सचिन भारतीय सेना में सेवाएं दे चुका है। गिरोह में पवन भारद्वाज और मुंडलाना गांव का आशीष भी शामिल थे, जो अभ्यर्थियों को इकट्ठा करने का काम करते थे।
17 दिसंबर को इन दलालों ने 37 अभ्यर्थियों को सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में पास कराने का दावा करते हुए गोहाना के गांव चिड़ाना स्थित एक कबड्डी अकादमी में बुलाया था। वहां पहले से मौजूद नीरज और सचिन ने अभ्यर्थियों को कथित प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए, जो धीरज द्वारा मोबाइल पर भेजे गए थे और प्रिंटर से छापकर बांटे गए थे। प्रत्येक अभ्यर्थी से तीन से चार लाख रुपये लेने की बात तय की गई थी।
सूचना मिलने पर सीएम फ्लाइंग रोहतक की टीम ने सदर थाना गोहाना पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा, जहां 37 अभ्यर्थी प्रश्नपत्र हल करते हुए पाए गए। बाद में जांच में सामने आया कि ये प्रश्नपत्र वास्तविक परीक्षा से मेल नहीं खाते थे।
पुलिस ने धीरज, नीरज, सचिन, पवन भारद्वाज और आशीष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नीरज और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मास्टरमाइंड धीरज और अन्य दलाल फरार हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है, जो पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Solver Gang Busted for CSIR-UGC NET Scam, Two Arrested While Mastermind Absconding
Media Report, Sonipat:
A major solver gang involved in cheating aspirants by promising success in the CSIR-UGC NET examination has been busted in Haryana. The racket was allegedly run by two real brothers, Dheeraj Dhanakhar and Neeraj, residents of Karontha village in Rohtak district, who had roped in several others into the operation.
The gang was exposed during a raid conducted by the CM Flying squad in Gohana. Investigations revealed that three middlemen were actively involved in luring aspirants by assuring them of guaranteed success in the examination in exchange for large sums of money. Police have confirmed that the mastermind, Dheeraj Dhanakhar, is currently absconding, while his brother Neeraj and another associate, Sachin, have been arrested and sent to jail.
According to police, Dheeraj works at a private educational institute in Rohtak, Neeraj is employed with the Delhi government, and Sachin is associated with the Indian Army. Other accused include Pawan Bhardwaj and Ashish from Mundlana village, who were responsible for bringing candidates into the racket.
On December 17, the accused gathered 37 aspirants at a kabaddi academy in Chirana village, Gohana, promising to help them clear the CSIR-UGC NET exam. Neeraj and Sachin allegedly provided printed question papers, which were sent by Dheeraj via mobile phone. A deal of ?3–4 lakh per candidate was reportedly fixed.
Acting on a tip-off, the CM Flying team, along with Gohana Sadar police, raided the premises and found the aspirants solving the supplied question papers. Subsequent investigation revealed that the papers did not match the actual exam conducted the following day.
An FIR has been registered against all accused. While Neeraj and Sachin are in custody, the mastermind Dheeraj and other associates remain on the run. A Special Investigation Team (SIT) has been constituted to trace the absconding accused and uncover the full extent of the gang’s network.
Comments
No more comments to display.