14 दिन से AQI 300 के पार: सोनीपत की हवा जहरीली, अस्पतालों में मरीजों की बढ़ी भीड़
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
सोनीपत में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। शनिवार को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 343 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। पिछले 14 दिनों से AQI लगातार 300 से अधिक बना हुआ है, जिसके चलते लोगों में सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन, खांसी और एलर्जी की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। कड़े कदमों और कार्रवाई के बावजूद प्रदूषण में सुधार नहीं हो रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
शुक्रवार को सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाली कई औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान 101 स्थानों में से 29 इंडस्ट्रियल यूनिट्स और पांच कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलिशन (C&D) साइट्स नियमों का उल्लंघन करती मिलीं। वहीं, फिरोजपुर बांगर में 250 इंडस्ट्रियल यूनिट्स की जांच की गई।
विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर में कोहरा, धीमी हवा और ठंड के कारण प्रदूषक हवा में ऊपर नहीं उठ पाते और जमीन के पास ही जमा रहते हैं, जिससे AQI तेजी से बढ़ता है।
अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की भीड़
बिगड़ती हवा की गुणवत्ता का सीधा असर अस्पतालों में दिख रहा है। सिविल अस्पताल की ओपीडी 2,000 तक पहुंच गई है, जिसमें ज्यादातर मरीज सांस, फेफड़ों, एलर्जी, अस्थमा और COPD जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह मौसम अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, COPD से पीड़ित लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहद खतरनाक है। लोगों को मास्क पहनने और सुबह की सैर से बचने की सलाह दी गई है।
निरीक्षण के दौरान मिली प्रमुख कमियां
-
C&D साइट्स: 101 निरीक्षणों में से छह C&D साइट्स थीं, जिनमें से पाँच नियमों का पालन नहीं कर रही थीं। इनमें धूल नियंत्रण के उपाय नहीं थे, पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था और मलबा खुला पड़ा था।
-
नियम न मानने वाले क्षेत्र: 55 यूनिट्स की जांच में 21 यूनिट्स—जिनमें दो C&D साइट्स शामिल हैं—नियम उल्लंघन में पकड़ी गईं।
-
इंडस्ट्रियल क्षेत्र: संयुक्त टीमों ने 46 औद्योगिक यूनिट्स की जांच की, जिनमें आठ यूनिट्स—जिनमें तीन C&D साइट्स भी शामिल हैं—कमियां पाई गईं।
Sonepat’s Air Turns Toxic: AQI Above 300 for 14 Days, Hospitals Overflowing with Patients
Media Report, Sonipat:
Air quality in Sonepat continues to deteriorate, with Saturday’s Air Quality Index (AQI) hitting 343, which falls under the “very poor” category. For the last 14 consecutive days, the AQI has remained above 300, leading to a rise in breathing problems, eye irritation, cough, and allergies. Despite strict measures and enforcement drives, pollution levels have not improved, causing rising concern among residents.
On Friday, joint teams from the Central Pollution Control Board (CPCB) and district administration took action against several industrial units responsible for excessive pollution. Of the 101 sites inspected, 29 industrial units and five construction and demolition (C&D) sites were found violating environmental norms. Additionally, 250 industrial units in Firozpur Bangar were inspected.
Even after large-scale action, compliance remains poor, which experts believe is the reason behind no improvement in air quality. They add that November’s fog, low wind speed, and cold conditions trap pollutants near ground level, causing the AQI to rise quickly.
Rising patient load in hospitals
The worsening pollution has resulted in a sharp increase in patients visiting hospitals. The OPD at the civil hospital has reached 2,000 daily, with a majority suffering from respiratory issues such as asthma, lung infections, allergies, and COPD. Doctors warn that this weather is especially dangerous for asthma, bronchitis, COPD patients, and the elderly and children. People have been advised to wear masks and avoid early morning walks.
Key violations found during inspections
-
C&D Sites: Out of 101 inspections, six were C&D sites. Five of these violated norms by lacking dust-control systems, water sprinkling, and leaving debris uncovered.
-
Non-compliant areas: Out of 55 units checked, 21—including two C&D sites—were defying pollution-control regulations.
-
Industrial zones: Among 46 industrial units examined by joint teams, eight—including three C&D sites—were found with major shortcomings.
Comments
No more comments to display.