मीडिया रिपोर्ट, कुंडली, सोनीपत
सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक तेज रफ्तार से बाज नहीं आ रहे हैं। आज फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां प्याऊ मनियारी के पास एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार ने पंचर हुई पिकअप को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप का पंचर टायर देख रहे परिचालक योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनीपत के गांव मोहम्मदाबाद निवासी पिकअप चालक प्रीतम अपने साथी योगेश के साथ पिकअप में सामान भरकर सोनीपत की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे प्याऊ मनियारी पहुंचे, उनकी पिकअप पंचर हो गई। योगेश नीचे उतरकर पंचर को देख रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और फिर पिकअप से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीतम के दोनों पैर कट गए। वहीं, फॉरच्यूनर में सवार चार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Despite frequent accidents on National Highway-44 passing through Sonipat, reckless speeding continues to be a major issue. In yet another tragic incident today, a high-speed Fortuner rammed into a punctured pickup near Pyau Maniyari, leading to a fatal accident. Yogesh, the pickup attendant, who was inspecting the flat tire, was hit and died on the spot. Upon receiving the report, the Kundli police arrived at the scene and sent the body for post-mortem at the Civil Hospital.
According to sources, Pritam, a resident of Mohmadabad village in Sonipat, was traveling towards Sonipat with Yogesh in their pickup loaded with goods. As they reached Pyau Maniyari, their vehicle suffered a puncture. When Yogesh stepped out to check the issue, a speeding Fortuner coming from behind crashed into him before colliding with the pickup. The impact was devastating—Yogesh lost his life on the spot, while Pritam suffered severe injuries, including the amputation of his legs. The four youths inside the Fortuner also sustained serious injuries.
Comments
No more comments to display.