सटीएफ की मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मीडिया रिपोर्ट, खरखौदा, सोनीपत।।
सांपला बाईपास पर बुधवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे एसटीएफ सोनीपत और पांच हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी अनुज उर्फ डॉक्टर, निवासी गोकुलगढ़ की बाहरली बस्ती (रेवाड़ी), के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में एसटीएफ टीम ने उसे काबू कर लिया।
आरोपी को पहले खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। डीएसपी इंदीवर ने बताया कि 15 अक्तूबर 2025 को अनुज और उसके साथियों ने रेवाड़ी के आदर्श नगर निवासी अंकित का अपहरण कर गोकुलगढ़ के जंगल में बेरहमी से मारपीट की थी। गंभीर चोटों के चलते अंकित की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद मामले में हत्या की धारा और एससी-एसटी एक्ट जोड़ा गया।
जांच में खुलासा हुआ कि वारदात पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई थी और इसमें अनुज की अहम भूमिका थी। पुलिस इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अनुज फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके से एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। एसटीएफ के एएसआई राजिंद्र के बयान पर खरखौदा थाने में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अनुज उर्फ डॉक्टर पर पहले से ही हत्या के प्रयास, मारपीट, एनडीपीएस, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट सहित नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
STF Nabs ?5,000 Rewarded Murder Accused in Encounter, Bullet Hits His Leg
Media Report, Kharkhoda, Sonipat:
The Sonipat STF apprehended a ?5,000 reward-carrying murder accused after an encounter at the Sampla Bypass late Wednesday night around 12:30 am. During the exchange of fire, the accused, Anuj alias Doctor, a resident of Baharli Basti in Gokulgarh, Rewari, sustained a bullet injury in his leg.
He was immediately taken to the government hospital in Kharkhoda and later referred to Khanpur Women Medical College Hospital after receiving first aid. DSP Indiver stated that on October 15, 2025, Anuj and his associates had kidnapped Ankit, a resident of Adarsh Nagar, Rewari, and brutally assaulted him in the Gokulgarh forest. Ankit later succumbed to his injuries, following which murder charges and provisions of the SC/ST Act were added.
Investigations revealed that the crime was carried out as part of a pre-planned conspiracy, with Anuj playing a key role. While five accused had already been arrested, Anuj was absconding. Acting on a tip-off, the STF cordoned off the area, during which the accused opened fire at the police. In retaliatory action, police fired two rounds, one of which struck the accused’s leg, leading to his arrest.
A country-made pistol and three cartridges were recovered from the spot. Based on the statement of STF ASI Rajinder, a case of attempt to murder has been registered at Kharkhoda police station. Police officials said the accused has a long criminal history, with nine cases registered against him under various sections including attempt to murder, NDPS Act, POCSO Act, Arms Act and SC/ST Act.
Comments
No more comments to display.