अवैध ट्रैवल एजेंटों पर हरियाणा सरकार की सख्त कार्रवाई: 127 मामले दर्ज, 8 गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट-
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने गैर कानूनी तरीके से युवाओं को विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की है। अब तक 127 मामलों में कार्रवाई करते हुए 102 एजेंटों के खिलाफ एक्शन लिया गया है, जबकि 8 एजेंटों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री कल हरियाणा विधानसभा में हरियाणा ट्रैवल एजेंटों का पंजीकरण और विनियमन विधेयक 2025 पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि इस विधेयक को ट्रैवल एजेंटों की जवाबदेही तय करने, उनकी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और युवाओं को शोषण से बचाने के लिए लाया गया है।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में पारित विधेयक:
कल विधानसभा में कुल चार विधेयकों को पारित किया गया:
-
हरियाणा शव का सम्मानजनक निपटान विधेयक, 2025
-
हरियाणा ट्रैवल एजेंटों का पंजीकरण और विनियमन विधेयक, 2025
-
हरियाणा सार्वजनिक द्युत रोकथाम विधेयक, 2025
-
हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुनिश्चितता) संशोधन विधेयक, 2025
इसके अलावा, हरियाणा बागवानी पौधशाला विधेयक, 2025 तथा अपर्णा संस्था (प्रबंधन एवं नियंत्रण ग्रहण) विधेयक, 2025 भी पेश किए गए।
Strict Action Against Illegal Travel Agents in Haryana: 127 Cases Registered, 8 Arrested
Media Report-
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini stated that the state government has taken strict action against travel agents involved in illegally sending youth abroad. So far, 127 cases have been registered, action has been taken against 102 agents, and 8 agents have been arrested.
The Chief Minister made these remarks during a discussion on the Haryana Travel Agents Registration and Regulation Bill, 2025, in the state assembly yesterday. He emphasized that the bill aims to ensure the accountability of travel agents, curb illegal activities, and protect youth from exploitation.
Bills Passed in the Haryana Assembly Budget Session:
A total of four bills were passed in the assembly yesterday:
-
Haryana Dignified Disposal of Dead Bodies Bill, 2025
-
Haryana Travel Agents Registration and Regulation Bill, 2025
-
Haryana Public Gambling Prohibition Bill, 2025
-
Haryana Contractual Employees (Service Security) Amendment Bill, 2025
Additionally, the Haryana Horticulture Nursery Bill, 2025, and the Aparna Institution (Management & Control Acquisition) Bill, 2025, were also introduced.
Comments
No more comments to display.