आज का जो टूटा फूटा विपक्ष है वह जो भी विकास के काम हो रहे हैं उसमें अड़चन डालने का काम कर रहा हैं" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज
"हम किसी धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है हम धर्म के ठेकेदारों के खिलाफ है और धर्म के नाम पर आतंक करने वालों के खिलाफ हैं और हमेशा रहेंगे" - अनिल विज
आरएसएस हमारे लिए शक्ति का केंद्र है, आरएसएस हमारे लिए ही नहीं बल्कि सारे देश के लिए राष्ट्रभक्ति की भावना है" - विज
ममता बनर्जी ने बंगाल का बुरा हाल कर दिया, अब बंगाल में कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता - विज
बिजली के दाम बढ़ाने का काम एचईआरसी तय करती है - विज*
मीडिया रिपोर्ट, चंडीगढ़,1 अप्रैल -
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "आज का जो टूटा फूटा विपक्ष है वह जो भी विकास के काम हो रहे हैं उसमें अड़चन डालने का काम कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है हम धर्म के ठेकेदारों के खिलाफ है और धर्म के नाम पर आतंक करने वालों के खिलाफ हैं और हमेशा रहेंगे"। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि "आरएसएस हमारे लिए शक्ति का केंद्र है, आरएसएस हमारे लिए ही नहीं बल्कि सारे देश के लिए राष्ट्रभक्ति की भावना है"।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
"ऐसा लगता है, यह जो टूटा फूटा विपक्ष है यह तो उल्टे बयान देने के लिए ही पैदा हुआ है" - विज
उन्होंने कहा कि "जब भी कोई स्ट्रैटेजिकल स्ट्राइक होती है उसमें विपक्ष तरह-तरह के बयान देते हैं, चाहे विकास के काम हो, उसमें भी यह बयान देते हैं कोई भी सुधारातात्मक काम हो, यह उसमें बयान देते हैं। उन्होंने कहा की अनुच्छेद 370 हटाई जो कि हिंदुस्तान के चेहरे पर एक बदनुमा दाग था, खुश होने की बजाय उस पर भी ये विपक्ष वाले विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जी का भव्य मंदिर बना, इन्होंने उसका भी विरोध किया, महाकुंभ में 66 करोड लोग गए और आधे से ज्यादा हिंदुस्तान गया और इतनी तो कई देशों की आबादी भी नहीं है, लोगों की आस्था है यह उस पर भी उल्टे बयान देते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है, यह जो टूटा फूटा विपक्ष है यह तो उल्टे बयान देने के लिए ही पैदा हुआ है"।
ममता बनर्जी ने बंगाल का बुरा हाल कर दिया, अब बंगाल में कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता - विज
ममता बनर्जी के जुमला पार्टी ने गंदा धर्म बनाया है, बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि "हम किसी धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है हम धर्म के ठेकेदारों के खिलाफ है और धर्म के नाम पर आतंक करने वालों के खिलाफ हैं और वह हमेशा रहेंगे"। उन्होंने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि "ममता बनर्जी को अथॉरिटी तो है नहीं, जबकि ममता बनर्जी ने बंगाल का बुरा हाल कर दिया। आज बंगाल में कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता है और क्या यही उनकी आईडियोलॉजी है*।
"ममता बनर्जी को योगी जी से कुछ दिन के लिए ट्यूशन रख लेनी चाहिए" - विज
वहीं, उन्होंने बताया कि "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत बड़ा आयोजन करवा दिया और वहां पर किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई गुंडागर्दी करे। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि ममता बनर्जी को योगी जी से कुछ दिन के लिए ट्यूशन रख लेनी चाहिए"।
टोल पर जो कर्मचारी लगाने पड़ते हैं उससे निजात मिलने वाली है - विज
टोल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "इस पर काफी डिबेट हो चुकी है और नितिन गडकरी जी ने कहा है कि टोल पर जो कर्मचारी लगाने पड़ते हैं उससे निजात मिलने वाली है। हर गाड़ी में एक सिस्टम लगाया जाएगा और जिससे गाड़ियां सुगमता से चलती जाएंगी"।
बिजली के दाम बढ़ाने का काम एचईआरसी तय करती है - विज*
बिजली की दरों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "बिजली के दाम बढ़ाने का काम एचईआरसी तय करती है। हमारे ऊपर यही दायित्व होता है कि हम अपनी बैलेंस शीट उनको भेजें। जब तक वह कुछ कहते नहीं है तब तक इस बात का कोई जवाब नहीं दिया जा सकता"।
आरएसएस राष्ट्र भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरने के लिए मानी जाती है - विज
आरएसएस के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "आरएसएस हमारे लिए शक्ति का केंद्र है, आरएसएस हमारे लिए ही नहीं बल्कि सारे देश के लिए राष्ट्रभक्ति की भावना है और राष्ट्र भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरने के लिए मानी जाती है"।
हमारी जहां जहां आस्था है हम जाते हैं - विज
उन्होंने कहा कि "अगर वहां पर कोई जाता है तो उसमें किसी प्रकार की किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए। आप (विपक्ष) कहां-कहां जाते हैं किस-किस के पास जाते हैं अगर हम बता देंगे तो बखेड़ा हो जाएगा इसलिए इतना व्यक्तिगत नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी आस्था है, तो हम क्यों नहीं जाएंगे क्योंकि तुम (विपक्ष) नास्तिक हो, तुम्हारी ना किसी परमात्मा में आस्था, न लोगों में आस्था है। हमारी जहां जहां आस्था है हम जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी की जहां जहां आस्था है वहां वहां जायेंगे "।
Today's fragmented opposition is creating hurdles in every developmental project" - Energy, Transport & Labor Minister Anil Vij
"We are not against any religion or caste; we are against those who claim to be the custodians of religion and those who promote terrorism in the name of religion. We have always stood and will continue to stand against them." - Anil Vij
RSS is the center of strength for us, and it is not just for us but embodies the spirit of patriotism for the entire nation" - Vij
Chandigarh, April 1: Haryana's Minister for Energy, Transport, and Labor, Anil Vij, stated, "The fragmented opposition of today is constantly creating hurdles in the ongoing development projects. We are not against any religion or caste; we are against those who claim to be the custodians of religion and those who promote terrorism in the name of religion. We have always stood and will continue to stand against such elements."
Responding to media queries, he further said, "RSS is the center of strength for us, and it is not just for us but for the entire country, embodying the spirit of patriotism."
"It seems like this fragmented opposition exists only to make contradictory statements" - Vij
He said, "Whenever a strategic strike happens, the opposition issues contradictory statements. Whether it's about developmental projects or any reformative measures, they always oppose them. The abrogation of Article 370, which was a blot on India's face, was removed, but instead of rejoicing, the opposition protested against it. When a grand temple for Lord Ram was built in Ayodhya, they opposed it as well. Even during the Maha Kumbh, where 66 crore people participated (more than the population of several countries), they made negative remarks against people's faith. It seems like this fragmented opposition exists only to make baseless statements."
"Mamata Banerjee has ruined Bengal; no one feels safe there anymore" - Vij
Taking a dig at Mamata Banerjee, he remarked, "Mamata Banerjee has completely ruined Bengal, and today, no one in Bengal feels safe. Is this what her ideology stands for?"
When asked about the statement that "Mamata Banerjee's party has created a dirty version of religion," he clarified, "We are not against any religion or caste; we are against those who exploit religion for their vested interests and those who promote terrorism in the name of religion. We have always stood and will continue to stand against them."
"Mamata Banerjee should take some lessons from Yogi Ji" - Vij
He further stated, "Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath successfully organized a grand event, and no one dared to engage in hooliganism there. I have said before that Mamata Banerjee should take some lessons from Yogi Ji for a few days."
"The need for toll booth staff will soon be eliminated" - Vij
Regarding toll collection, he mentioned, "This issue has been debated extensively, and Union Minister Nitin Gadkari has assured that the need for toll booth staff will soon be eliminated. A system will be installed in all vehicles, ensuring smooth and uninterrupted travel."
"HERC decides electricity tariff hikes" - Vij
When asked about the increase in electricity prices, he responded, "The Haryana Electricity Regulatory Commission (HERC) is responsible for determining electricity tariff hikes. Our role is limited to submitting our balance sheet to them. Until they issue any directives, no statement can be made on this matter."
"RSS is known for instilling the spirit of patriotism" - Vij
When questioned about RSS, he stated, "RSS is the center of strength for us. It is not just for us but for the entire nation, embodying the spirit of patriotism and instilling it deeply in people."
"We go wherever our faith leads us" - Vij
He said, "If someone visits a place of faith, it should not be an issue. If we were to disclose where the opposition goes and whom they meet, it would create an uproar. Such matters should not be made personal. Our faith is strong, so we go wherever we wish. Just because you (opposition) are atheists, having no faith in God or people, does not mean we should be restricted. Wherever Modi Ji’s faith lies, he will go there, and so will we."
Comments
No more comments to display.