कच्चे क्वार्टर मार्केट के व्यवसायियों ने भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन को 85 किलो लड्डुओं से तौला
- जनता आज समझ चुकी है कि उनके मेयर बनते ही सोनीपत नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास काफी तेजी से होगा: राजीव जैन
- पिछले 38 सालों से भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन समाज के हर वर्ग की मदद के लिए 24 घंटे रहे है हैं तत्पर
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
सोनीपत कच्चे क्वार्टर मार्केट के व्यवसायियों ने एकजुटता के साथ अपना पूर्ण समर्थन भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन को देकर सोनीपत निगम क्षेत्र की जनता से उन्हें भारी मतों से जीत दिलवाकर मेयर बनाने की अपील की । इस दौरान व्यवसायियोंने भाजपा मेयर प्रत्याशी राजीव जैन का जोरदार स्वागत कर उन्हें 85 किलो लड्डुओं से तौलते हुए हुए विजयी होने का आशीर्वाद देकर उनका मुंह मीठा कराया। राजीव जैन ने कहा कि जनता आज समझ चुकी है कि उनके मेयर बनते ही सोनीपत निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास काफी तेजी से होगा और यह नगर निगम एक मॉडल रूप में उभरकर प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनेगा।
सरदार मंजीत सिंह, अनमोल परुथी,राकेश चोपड़ा, यशपाल अरोड़ा, जवाहर चांदना, नरेश छाबड़ा, धर्मपाल, अमित कौशिक, अनूप, मनीष राई, मनीष एमके, करण तनेजा, सोनू कथूरिया , अंकुश मल्होत्रा, अशोक वधवा, नोनू सेठी आदि स्थानीय व्यवसायियों ने कहा कि पिछले 38 सालों से भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन समाज के हर वर्ग की मदद के लिए 24 घंटे तत्पर दिखाई दिए हैं। लोगों की हर मुसीबत में उनका साथ दिया है । कच्चे क्वार्टर मार्केट में आगजनी की घटनाओं के बाद व्यवसायियों को निजी स्तर पर और सरकारी-प्रशासनिक स्तर पर मदद उपलब्ध करवाया है ।
ऐसे में समाज के सभी वर्गों के साथ व्यवसायियों की विशेष जिम्मेदारी बनती है कि वे सभी एकजुट होकर सोनीपत के मेयर के पद पर राजीव जैन को आसीन करें। उन्होंने राजीव जैन को आश्वासन दिया कि आने वाली 2 मार्च को सोनीपत नगर निगम के मेयर उप चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलवाएंगे। राजीव जैन ने उन्हें भरोसा दिलवाया कि सोनीपत की जनता की आवाज बनकर आपके सभी छोटे-बड़े काम तेजी से करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मिले आप सभी से मिले प्यार और समर्थन से हमारा हौसला और भी दृढ़ हुआ है।
भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने शुक्रवार को श्रीराम शर्मा पार्क एमजी मॉल के पीछे, शिव मंदिर के साथ वाली गली, बाबा कॉलोनी टाटा शोरूम के पास, एमसी मार्केट एसोसिएशन, 8 मारला, कच्चे क्वार्टर मार्केट, रौनक गार्डन सामुदायिक केंद्र नजदीक खाटू श्याम मंदिर कालूपुर चुंगी, ईदगाह रोड, मयूर विहार, अंबेडकर कॉलोनी शिव मंदिर के पास, भगत सिंह कॉलोनी, भगतपुरा ओल्ड डीसी रोड, कैलाशपुर सहित विभिन्न जगहों पर सभाओं को संबोधित करते हुए यह बातें कही। इस सभाओं में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मेयर प्रत्याशी राजीव जैन का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और चुनाव में जीत के लिए अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर राजीव जैन ने कहा कि वे अपने कार्यों से जन भावनाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने कहा प्रदेश भर में भाजपा अपने काम के दम पर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।
प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर पूरा भरोसा है। लोगों ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि लोगों में उत्साह इस बात का संकेत है कि निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।
इस दौरान विधायक निखिल मदान, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, ललित बत्रा, नवीन मंगला, योगेशपाल अरोड़ा, तरुण देवीदास ,आरती शर्मा, नीरज सोनी, गौरव भोला, सुरेंद्र मदान, महेश लूथरा, रामधन शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, उमाशंकर लीलू, आशीष गुप्ता, राजकुमार सरदाना, जितेंद्र सैनी, प्रो० शमशेर भंडेरी, पुष्पा बैरागी, नौशाद, अधिवक्ता रेखा, सादीन, शकील, अहसान, संदीप तायल, कृष्णा गहलावत, आज़ाद ठेकेदार, चाँद राम दहिया, राधेश्याम पंडित, जगमोहन बैरागी, राजेश, सुनील शर्मा, राज कुमार, रामधारी, मयकल, राजू, राजेश, छोटू, विजय, जितेंद्र सैन सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Traders of Kachcha Quarter Market Weighed BJP Mayor Candidate Rajiv Jain with 85 Kg of Laddoos
People now understand that under his leadership, Sonipat Municipal Corporation will witness rapid development: Rajiv Jain
For the past 38 years, BJP's mayoral candidate Rajiv Jain has been dedicated 24/7 to helping every section of society.
Media Report, Sonipat – The traders of Kachcha Quarter Market extended their full support to BJP’s mayoral candidate Rajiv Jain, urging the people of Sonipat Municipal Corporation to elect him with a massive majority. The traders welcomed him with great enthusiasm and symbolically weighed him with 85 kg of laddoos, offering him their blessings for victory.
Expressing gratitude, Rajiv Jain stated that people are now aware that as soon as he becomes the mayor, Sonipat will undergo holistic and rapid development. He added that the municipal corporation will emerge as a model for the entire state.
Prominent local businessmen, including Sardar Manjeet Singh, Anmol Paruthi, Rakesh Chopra, Yashpal Arora, Jawahar Chandna, Naresh Chhabra, Dharampal, Amit Kaushik, Anoop, Manish Rai, Manish MK, Karan Taneja, Sonu Kathuria, Ankush Malhotra, Ashok Wadhwa, and Nonu Sethi, praised Rajiv Jain’s commitment to social service. They highlighted his round-the-clock dedication for the past 38 years, always standing by people in their difficult times.
They also emphasized his efforts in helping traders affected by fire incidents in Kachcha Quarter Market, assisting them both personally and through administrative channels. The traders called upon all sections of society to unite and ensure Rajiv Jain’s victory as the mayor of Sonipat.
The traders assured BJP's mayoral candidate that they would secure a resounding victory for him in the upcoming mayoral by-election on March 2. Rajiv Jain, in return, promised to be the voice of the people and address all their concerns with efficiency and dedication. He also stated that the overwhelming support during his campaign has further strengthened his resolve.
Extensive Public Engagement by Rajiv Jain
On Friday, Rajiv Jain addressed gatherings at multiple locations, including Shri Ram Sharma Park (behind MG Mall), Shiv Mandir Lane, Baba Colony (near Tata Showroom), MC Market Association, 8 Marla, Kachcha Quarter Market, Raunak Garden Community Center (near Khatu Shyam Mandir, Kalupur Chungi), Eidgah Road, Mayur Vihar, Ambedkar Colony (near Shiv Mandir), Bhagat Singh Colony, Bhagatpura (Old DC Road), and Kailashpur.
At every location, he received a grand welcome from local residents, who garlanded him and extended their best wishes for victory. He reassured the people that he would work diligently to meet public expectations and deliver on all promises.
Rajiv Jain further stated that BJP will achieve a historic victory in municipal elections based on its track record of development. He added that with a “Triple-Engine Government” (BJP at the Center, State, and Local level), Sonipat will see unparalleled progress.
Confidence in BJP’s Victory and Future Vision
Rajiv Jain emphasized that the people of Haryana have full faith in Prime Minister Narendra Modi and Chief Minister Nayab Singh Saini’s policies. He mentioned that citizens are committed to realizing PM Modi’s vision of a developed India by 2047.
He expressed confidence that the overwhelming enthusiasm among voters indicates a landslide victory for BJP in the municipal elections, further strengthening the leadership of CM Nayab Singh Saini and ensuring a "Triple-Engine Government" in Haryana.
Presence of Key Dignitaries
The event was attended by MLA Nikhil Madan, former cabinet minister Kavita Jain, district BJP president Jasbir Dodwa, Lalit Batra, Naveen Mangla, Yogeshpal Arora, Tarun Devidas, Aarti Sharma, Neeraj Soni, Gaurav Bhola, Surendra Madan, Mahesh Luthra, Ramdhan Sharma, Surendra Kaushik, Umashankar Leelu, Ashish Gupta, Rajkumar Sardana, Jitendra Saini, Prof. Shamsher Bhanderi, Pushpa Bairagi, Naushad, advocate Rekha, Sadin, Shakeel, Ahsan, Sandeep Tayal, Krishna Gehlawat, Azad Thekedar, Chand Ram Dahiya, Radheshyam Pandit, Jagmohan Bairagi, Rajesh, Sunil Sharma, Raj Kumar, Ramdhari, Maykal, Raju, Rajesh, Chhotu, Vijay, Jitendra Sain, and hundreds of other prominent personalities.
Comments
No more comments to display.