गोहाना में पन्नू बाज गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, आज अदालत में होंगे पेश
मीडिया रिपोर्ट,गोहाना (सोनीपत) –
आदर्श नगर में मैकेनिक पर जानलेवा हमला और देवीपुरा में हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पन्नू बाज गैंग से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांधी नगर, गोहाना निवासी रोहित उर्फ छतरी और देवीपुरा निवासी षड्यंत्रकारी प्रिंस के रूप में हुई है। दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
घर के बाहर मिले थे दो कारतूस के खोल
आदर्श नगर निवासी अरुण, जो एसी और वॉशिंग मशीन की मरम्मत का काम करते हैं, मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे घर पर खाना खा रहे थे, तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो चार युवक बाइक पर सवार थे और पन्नू बाज गैंग का नाम ले रहे थे। उनमें से एक की पहचान देवीपुरा कॉलोनी के चंद्रमोहन के रूप में हुई। घर के बाहर दो खोल मिले।
पुलिस ने जांच के बाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमलावर रोहित और षड्यंत्रकारी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पन्नू बाज गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। अब पुलिस गैंग लीडर पन्नू की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Two Members of Pannu Baj Gang Arrested in Gohana, to Be Presented in Court Today
Media Report, Gohana (Sonipat) –
The police have arrested two accused individuals linked to the Pannu Baj gang in connection with a murder attempt on a mechanic in Adarsh Nagar and open firing in Devipura. The arrested suspects have been identified as Rohit alias Chhatri from Gandhi Nagar, Gohana, and Prince from Devipura, who is believed to be the main conspirator. Both will be produced in court on Friday.
Fired Shells Found Outside the House
The victim, Arun, a resident of Adarsh Nagar, runs an AC and washing machine repair business. On Tuesday night around 10:30 PM, while having dinner at home, he heard gunshots. Rushing outside, he saw four youths on a bike shouting the name of the Pannu Baj gang. One of them was recognized as Chandermohan from Devipura Colony. Two bullet shells were found outside his home.
Following the investigation, police added attempt to murder charges to the case. Acting swiftly, police arrested Rohit for the attack and Prince as the conspirator. The duo is believed to be actively operating under the Pannu Baj gang, and now police are actively pursuing Pannu, the alleged gang leader.
Comments
No more comments to display.