मोहाना टोल पर किसान यूनियन के झंडे लगे वाहनों को नहीं रोका जाएगा
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में किसान एनएच-352 स्थित मोहाना टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। पिछले कुछ दिनों से यूनियन पदाधिकारियों को टोल पर परेशान किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थिति को देखते हुए टोल पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस बल तैनात किया गया।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में टोल प्रबंधन और किसान यूनियन नेताओं के बीच बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों का आपसी सहमति से समाधान किया गया। टोल प्रबंधन ने माना कि यदि पहले किसी कर्मचारी की ओर से किसी किसान प्रतिनिधि के साथ अनुचित व्यवहार हुआ है, तो वे इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी।
किसान यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि जिन वाहनों पर यूनियन का झंडा, बैज और मान्य पहचान पत्र होगा, उन्हें टोल पर नहीं रोका जाएगा। इस पर टोल प्रबंधन ने सहमति जताई। यूनियन ने यह भी कहा कि खाली या फर्जी पहचान पत्र मान्य नहीं होगा, प्रत्येक सदस्य के पास वैध पहचान पत्र और झंडा होना जरूरी है।
टोल प्रबंधन की ओर से यह मुद्दा भी उठाया गया कि कुछ लोग फर्जी यूनियन पहचान पत्रों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पर यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की ओर से यूनियन के नाम का गलत इस्तेमाल पाया गया तो उसकी जानकारी यूनियन को दी जाए, और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता यूनियन के गोहाना ब्लॉक प्रधान राजबीर माजरा ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पहल, प्रदेश सचिव वीरेंद्र खोखर, जिला प्रधान बेदी दहिया, युवा जिला प्रधान प्रवीण दहिया, जिला कोऑर्डिनेटर इंदरजीत राणा, जिला प्रवक्ता देशपाल रोहणा, जिला कोषाध्यक्ष बिजेंद्र मटिंडू, बबला प्रधान बड़वासनी, बारहा प्रधान अतर सिंह दहिया, महासचिव रामनिवास निजामपुर और खरखौदा ब्लॉक प्रधान शक्ति दहिया उपस्थित रहे।
Vehicles with Farmers’ Union Flags to Pass Freely at Mohana Toll Plaza
Media Report, Sonipat:
Under the banner of Bhartiya Kisan Union (Ekta Sidhupur), a large number of farmers gathered on Wednesday at the Mohana Toll Plaza located on NH-352. The gathering followed recent complaints that some union members were being harassed at the toll. During the event, police forces were deployed at the site under the supervision of senior officers to maintain order.
A meeting was held between toll management officials and farmers’ union leaders in the presence of police officers, where several issues were resolved through mutual understanding. The toll management accepted that if any staff member had misbehaved—knowingly or unknowingly—with any farmer representative in the past, they regretted it and assured that such incidents would not happen again.
The farmers’ union leaders clarified that vehicles displaying the union’s flag, badge, and valid identification card would not be stopped at the toll plaza. The toll management agreed to this arrangement. However, the union also stated that blank or unauthorized ID cards would not be accepted, and every representative must carry the official flag and valid ID.
The toll management raised concerns about the misuse of fake union ID cards by some individuals. The union leaders assured that if any misuse is reported, strict action will be taken against such persons by the union itself.
The meeting was chaired by Rajbir Majra, Gohana Block President of the union. Among those present were State Vice President Virender Pehal, State Secretary Virender Khokhar, District President Bedi Dahiya, Youth District President Praveen Dahiya, District Coordinator Inderjit Rana, District Spokesperson Deshpal Rohna, District Treasurer Bijender Matindu, Babla Pradhan Barwasni, Barha Pradhan Atar Singh Dahiya, General Secretary Ramniwas Nijampur, and Kharkhoda Block President Shakti Dahiya.
Comments
No more comments to display.