यमुना का पानी खेतों में फैला, 50 राहत केंद्र शुरू, 15 एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीमें तैनात
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत-
लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी उफान पर है। जिले के करीब 30 गांवों के खेतों में पानी भर गया है जो नदी के किनारे बसे हुए हैं। इससे अब गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर चुका है।
आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 15 टीमें बुलाई गई हैं। प्रभावित गांवों में राहत कार्य की निगरानी के लिए अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है।
प्रशासन की ओर से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो लगातार यमुना के बढ़ते जलस्तर और हालात पर नजर रखे हुए है। हथिनी कुंड से 3.40 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव काफी तेज हो गया है। गन्नौर क्षेत्र के बेगा और पबनेरा गांवों में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। मुरथल क्षेत्र के गांवों की हालत भी कुछ ऐसी ही है। खेत जलमग्न हो चुके हैं, फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी थीं और अब घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने ऊंचाई वाले इलाकों में अब तक 50 राहत केंद्र सक्रिय कर दिए हैं। सभी विभाग मिलकर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
वहीं, लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गन्नौर से दिल्ली बॉर्डर तक के 30 गांव यमुना के किनारे बसे हुए हैं। जिस तरह से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, उससे शहर में भी पानी घुसने की आशंका जताई जा रही है।
नदी किनारे बसे गांवों के लोग इस बार ज्यादा डरे हुए हैं क्योंकि पिछली बार जब बाढ़ आई थी, तब 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन इस बार 1 लाख क्यूसेक ज्यादा पानी छोड़ा गया है, जिससे नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। इसी कारण प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है ताकि नुकसान को रोका जा सके।
Yamuna Water Enters Fields; 50 Relief Camps Set Up, 15 NDRF-SDRF Teams Deployed
Media Report, Sonipat-
Due to continuous rainfall and the release of water from the Hathni Kund Barrage, the Yamuna River is flowing above the danger mark. Water has entered the fields of around 30 villages situated along the riverbank, putting nearby villages at risk. However, the administration is on high alert and has initiated relief and rescue efforts.
To handle the situation, 15 teams from the NDRF and SDRF have been called in. Additionally, officers have been assigned to oversee relief work in the affected villages.
A control room has been set up by the administration to monitor real-time updates on the rising Yamuna water level. With a discharge of 3.4 lakh cusecs, the river’s flow is extremely swift. In villages like Bega and Pabnera in the Ganaur region, the Yamuna has spread across large areas, submerging farmland. The same situation is being reported from Murthal villages as well. Crops have already been damaged, and now the rising water threatens homes.
Fifty relief centers have been made operational in elevated villages. The administration is fully engaged in rescue operations amid the fear of further water level rise.
Meanwhile, the rainfall is compounding the situation. From Ganaur to the Delhi border, around 30 villages located near the Yamuna are under threat. The current situation is more alarming than previous floods, where 2.24 lakh cusecs of water was released — this time, an additional 1 lakh cusecs has been discharged, increasing the potential for damage. In response, the administration is putting in all its resources to minimize losses.
Comments
No more comments to display.