दल्लेवाल के अनशन का 46वाँ दिन, देर शाम तक मिल सकती है मैडिकल रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट, खनौरी बॉर्डर।।
खनौरी किसान मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का आमरण अनशन 46वें दिन जारी रहा, डॉक्टरों ने बताया कि प्रशासन से हुई बातचीत के आधार पर कल हुए मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आज शाम तक हमें मिलने की संभावना है और उसके बाद हम उन रिपोर्ट्स को जनता के साथ साझा करेंगे। दोनों मोर्चों के किसान नेताओं ने बताया कि आज किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल जी, जोगिंदर सिंह उग्राहां जी, दर्शनपाल जी, कृष्णप्रसाद जी, जोगिंदर नैन जी, रमिंदर पटियाला जी व अन्य साथी जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का हालचाल जानने के लिए आये थे, जगजीत सिंह डल्लेवाल जी की बहुत ज्यादा नाजुक हालत होने के बावजूद 15-20 मिनट तक सभी किसान नेताओं की मुलाकात जगजीत सिंह डल्लेवाल जी से कराई गई।
दोनों मोर्चों के किसान नेताओं ने कहा कि आज मोर्चे पर आए सभी सम्मानित किसान नेताओं का हम दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे सब आपसी बातचीत कर के बिना किसी देरी के MSP गारंटी कानून बनवाने के लिए चल रहे इस आंदोलन को ओर भी ज्यादा मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि आज देश के सभी किसान संगठन एवम सम्पूर्ण किसान समाज जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के आमरण अनशन एवम MSP गारंटी कानून के समर्थन में खड़ा है, केंद्र सरकार हमें अलग-अलग समझने की गलतफहमी दूर कर ले। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) एवम किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर में गाँव स्तर पर मोदी सरकार के पुतले जलाए गए जो साबित करता है कि आज पूरे देश के किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के आमरण अनशन एवम MSP गारंटी कानून के समर्थन में खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि परमात्मा न करे, यदि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के साथ कुछ अनहोनी हो गयी तो देशभर में किसानों का जनसैलाब सड़कों पर होगा इसलिए समय रहते केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। आज उत्तरप्रदेश में पुतला दहन कार्यक्रम से पहले बुलंदशहर व अलीगढ़ समेत कई जिलों में किसान नेताओं को नजरबंद किया गया जो साबित करता है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचलना चाहती है।
46th Day of Dallewal's Hunger Strike, Medical Report Expected by Evening
Media Report, Khanauri Border:
The hunger strike of farmer leader Jagjit Singh Dallewal entered its 46th day at the Khanauri Farmers' Protest site. Doctors have indicated that, based on discussions with the administration, the medical test reports conducted yesterday are likely to be available by this evening. Once received, these reports will be shared with the public.
Farmers' leaders from both protest fronts, including Balbir Singh Rajewal, Joginder Singh Ugrahan, Darshan Pal, Krishna Prasad, Joginder Nain, Raminder Patiala, and others, visited to check on Jagjit Singh Dallewal's condition. Despite his critical health, a 15–20-minute meeting was arranged between the leaders and Dallewal.
The farmer leaders expressed their heartfelt gratitude to all the dignitaries who visited and hoped that through mutual discussions, they would strengthen the ongoing movement for the MSP Guarantee Law without any further delay.
They emphasized that all farmer organizations and the entire farming community of the country stand firmly in support of Jagjit Singh Dallewal's hunger strike and the MSP Guarantee Law. They urged the central government to dispel any misconceptions about dividing the farmers.
As per the call of the Samyukt Kisan Morcha (Non-Political) and Kisan Mazdoor Morcha, effigies of the Modi government were burnt across villages in the country today, demonstrating unified support for Dallewal's hunger strike and the MSP Guarantee Law.
They warned that if anything untoward happened to Jagjit Singh Dallewal, there would be a massive farmer uprising across the nation. Therefore, the central government should address their demands promptly. They also condemned the BJP government's undemocratic actions, citing incidents in Uttar Pradesh where farmer leaders were placed under house arrest in districts like Bulandshahr and Aligarh to prevent them from participating in effigy-burning programs.
Comments
No more comments to display.