पुलवामा अटैक के वीर शहीदों की याद में गन्नौर के जॉनी व हैप्पी 500 किलोमीटर दौड़ लगा कर देंगे नशे के खिलाफ संदेश
- हलका विधायक देवेंद्र कादियान के निजी कार्यालय से समाजसेवी पवित्र कुंडू ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
मीडिया रिपोर्ट, गन्नौर/ सोनीपत।।
पुलवामा अटैक 14 फरवरी के वीर शहीदों की याद में गन्नौर के गांधी नगर में रहने वाले दो एथलीट जॉनी और हैप्पी बाघा बॉर्डर तक 500 किलोमीटर की दौड़ लगाकर युवाओं को नशे के खिलाफ संदेश देंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को विधायक देवेंद्र कादियान के निजी कार्यालय से उनके प्रतिनिधि समाजसेवी पवित्र कुंडू ने हरी झंडी दिखा की। एथलीट जॉनी व हैप्पी ने शहीदों को नमन कर दौड़ शुरू की। दोनों एथलीट प्रति दिन 100 किलोमीटर रनिंग करेंगे। अमन राणा व रॉकी उनकी सपोर्ट में होंगे। रात्रि ठहराव धर्मशाला, मंदिर या फिर गुरुद्वारा में होगा।
गांधी नगर से जॉनी अल्ट्रा व हैप्पी एथलीट 42 दोनों सी ग्राउंड गन्नौर में अभ्यास करते है। उन्होंने कहा कि पुलवामा अटैक में हमारे सैनिक शहीद हो गए थे। उन्हीं की याद में बाघा बॉर्डर तक हम 500 किलोमीटर की दौड़ लगा रहे है। रोजाना 20 घंटे रनिंग कर 100 किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे। उनका कहना है दौड़ के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़नेे का संदेश दिया जाएगा। डिजिटल के युग में सब अपने लिए करते है, लेकिन हम वीर फौजियों के लिए दौड़ रहे है। वहीं, समाजसेवी पवित्र कुंडू ने कहा कि युवा अपने आपको नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि दोनों एथलीट के लिए देवा सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा निशुल्क एंबुलेंस सेवा दी गई है। इस अवसर पर सुनील नैन, सुभाष रोहिल्ला, जगदेव, सुखबीर, काला, कोच सुनील छिक्कारा, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
500 km Run in Tribute to Pulwama Martyrs, Spreading Awareness Against Drugs
Media Report Ganaur/Sonipat:
In memory of the brave martyrs of the Pulwama attack (February 14), two athletes from Gandhi Nagar, Ganaur – Johnny and Happy – have embarked on a 500-kilometer run to Wagah Border to spread awareness among youth about staying away from drugs.
The run was flagged off on Wednesday by social worker Pavitra Kundu from the private office of MLA Devendra Kadian. Before starting, both athletes paid homage to the martyrs. They aim to run 100 km daily, with Aman Rana and Rocky supporting them. Their night stays will be in dharamshalas, temples, or gurdwaras.
Johnny (ultra-runner) and Happy (athlete 42) train at C Ground in Ganaur. They stated that this run is a tribute to the soldiers who sacrificed their lives in Pulwama. By running 20 hours daily, they aim to cover 100 km per day, delivering a message to inspire youth to engage in sports instead of falling into drug addiction.
Social worker Pavitra Kundu encouraged young people to focus on education, sports, and cultural activities to bring pride to the country. Deva Social Welfare Society has provided free ambulance services for the runners.
Prominent attendees included Sunil Nain, Subhash Rohilla, Jagdev, Sukhbir, Kala, Coach Sunil Chhikara, and Sanjay Tyagi.
Comments
No more comments to display.