मुकीमपुर–नई बसौदी रोड की मरम्मत के लिए ₹82.25 लाख स्वीकृत
मीडिया रिपोर्ट, राई (सोनीपत):
विधायक कृष्णा गहलावत ने सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
विधायक ने बताया कि मुकीमपुर से नई बसौदी तक सड़क की मरम्मत के लिए ₹82.25 लाख की मंजूरी दिलवाई गई है और यह कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बढ़ मलिक, जठेड़ी और राई में प्लॉट आवंटन प्रक्रिया को तेज करने के आदेश दिए।
इसके अलावा, नाहरी गांव के खेल मैदान में शेड की व्यवस्था और सबौली के राजकीय उच्च विद्यालय को अपग्रेड कराने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। खुर्मपुर गांव में किसानों की गन्ना फसल का बकाया भुगतान जल्द करवाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
महात्मा गांधी आवास योजना के तहत दहिसरा गांव में बिजली कनेक्शन दिलवाने और बख्तावरपुर में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला पार्षद विक्रांत चौहान, कृष्ण, आनंद दहिया, नरेंद्र वर्मा खेवड़ा, अजीत आंतिल, चतर सिंह फौजी, वेदपाल शास्त्री, राजेश, बिल्लू रसोई, योगेश जठेड़ी, विष्णु, प्रदीप आंतिल, दीपक खर्ब और साहब सिंह मौजूद रहे।
?82.25 Lakh Approved for Repair of Mukimpur–Nai Basaudi Road
Media Report, Rai (Sonipat):
MLA Krishna Gehlawat held a public grievance hearing (Jan Darbar) at her camp office in Siddharth Enclave, where she listened to people’s problems and issued on-the-spot directions to officials for prompt resolution. She assured that every citizen’s issue would be addressed on a priority basis.
She informed that ?82.25 lakh has been approved for the repair work of the Mukimpur–Nai Basaudi road, and the work is expected to begin soon. Additionally, she directed the officials to expedite the allotment of plots in Barh Malik, Jatheri, and Rai.
Further directions were given to construct a shed in the sports ground of Nahri village and to upgrade the Government Senior Secondary School in Sabauli. She also instructed officials to ensure early payment of pending sugarcane dues to farmers in Khurampur.
Under the Mahatma Gandhi Housing Scheme, she instructed for electricity connections in Dahisra village and improvement of drainage facilities in Bakhtawarpur.
The public meeting was attended by District Councilor Vikrant Chauhan, Krishna, Anand Dahiya, Narendra Verma (Khewra), Ajit Antil, Chatar Singh Fauji, Vedpal Shastri, Rajesh, Billu Rasoi, Yogesh Jatheri, Vishnu, Pradeep Antil, Deepak Kharb, and Sahab Singh.
Comments
No more comments to display.