शिक्षकों के प्रमोशन और ट्रांसफर प्रक्रिया की घोषणा
मीडिया रिपोर्ट-
हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने घोषणा की कि अप्रैल 2025 में शिक्षकों की विभिन्न पदों पर पदोन्नति की जाएगी। इसमें पीआरटी से टीजीटी, टीजीटी से पीजीटी, पीजीटी से प्रिंसिपल, प्रिंसिपल से बीईओ, बीईओ से डिप्टी डीईओ और डिप्टी डीईओ से डीईओ तक के प्रमोशन शामिल होंगे। साथ ही, अप्रैल में ही सभी नवनियुक्त और पदोन्नत शिक्षकों को उनके नए स्टेशन आवंटित कर दिए जाएंगे।
इसके अलावा, मई के पहले सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों के ट्रांसफर ड्राइव की शुरुआत होगी, जिससे जुलाई तक सभी शिक्षक अपने नए स्टेशन पर ज्वाइन कर सकें। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि छात्रों की पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट न आए।
शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट भाषण में की गई घोषणा के तहत हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके।
Announcement of Teachers' Promotion & Transfer Process
Media Report-
Haryana Education Minister Shri Mahipal Dhanda has announced that in April 2025, promotions for various teaching positions will take place. This includes promotions from PRT to TGT, TGT to PGT, PGT to Principal, Principal to BEO, BEO to Deputy DEO, and Deputy DEO to DEO. Additionally, all newly appointed and promoted teachers will be assigned their respective stations in April itself.
Furthermore, a phased teacher transfer drive will begin in the first week of May, ensuring that all teachers join their new stations by July. This will help maintain a smooth learning process for students without disruption.
The Education Minister also stated that, in line with Chief Minister Shri Nayab Singh Saini’s budget speech announcement, the process of opening a new Model Sanskriti School within every 10-kilometer radius will commence soon to provide students with enhanced educational opportunities.
Comments
No more comments to display.