सामाजिक आयोजनो की मंजूरी के लिए संस्थाओं के कटते हैं चक्कर- संजय सिंगला
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
समाज पंचायत के संयोजक संजय सिंगला ने पत्र के माध्यम से उपायुक्त महोदय व एस डी एम सोनीपत से एक पत्र के माध्यम से सामाजिक आयोजनो की मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाने की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था को कोई भी सामाजिक आयोजन करना हो तो कानून के तहत उसे एस डी एम कार्यालय में इस आयोजन की मंजूरी के लिए आवेदन करना पड़ता है जहां उस आवेदक से आवेदन पत्र के साथ एफिडेविट की अनिवार्यता कर दी गई है कि उस एफिडेविट में लिखा होना चाहिए कि मैं सरकार द्वारा जारी सभी नियमो का पालन करूंगा जबकि इस आवेदन पत्र में वो पहले ही लिख देता है और कार्यालय द्वारा जारी मंजूरी में भी सभी नियम व शर्तें लिखी जाती हैं फिर इस एफिडेविट की आवश्यकता क्या है, इसके अलावा आवेदन करने के बाद कार्यालय द्वारा पुलिस, नगर निगम, फायर, तहसीलदार को रिपोर्ट के लिए भेजा जाता है, फिर पुलिस विभाग संबंधित थानों को भेजता है और तहसीलदार कार्यालय पटवारी की रिपोर्ट मांगता है जो की इस कार्य की किसी भी विभाग में समय सीमा तय नहीं है और मंजूरी समय पर नहीं मिल पाती ,इसके बाद प्रार्थी को स्वयं रिपोर्ट लाने के लिए निगम, थाने, पटवारी, फायर कार्यालयों में चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ते हैं ।
श्रीमान जी
एक और तो सरकार सिंगल विंडो प्रणाली लाना चाहती है अतः आपसे निवेदन है कि इस प्रक्रिया का समय निर्धारित किया जाना चाहिए और आवेदक को एक तय समय सीमा में कही भी चक्कर ना लगाकर एस डी एम कार्यालय से ही अनुमति पत्र मिलना चाहिए उन्होंने उपायुक्त महोदय व एस डी एम सोनीपत इस मामले में संज्ञान लेकर अनावश्यक कागज व गैर जरूरी विभागों की नो ऑब्जेक्शन हटवाकर इस प्रक्रिया को सरल करवाने की अपील की है।
Approval for Social Events Becomes a Tedious Task for Organizations – Singla
Media Report, Sonipat –
Sanjay Singla, Convener of Samaj Panchayat, has written to the Deputy Commissioner and SDM of Sonipat, urging them to simplify the approval process for social events. He highlighted that any organization planning a social event must apply for approval at the SDM office as per the law. Along with the application, an affidavit is mandated, stating compliance with all government-issued regulations. Singla questioned the necessity of this affidavit, as the application already includes such declarations, and the approval document issued by the office also mentions all terms and conditions.
Additionally, Singla pointed out that after submitting the application, the office forwards it to various departments, such as the police, municipal corporation, fire department, and tehsildar, for their reports. The police department further sends it to respective police stations, and the tehsildar’s office seeks reports from patwaris. However, no specific timeline is defined for these processes in any department, resulting in delays in approvals.
He further mentioned that applicants are often required to personally visit these departments, including police stations, patwaris, and fire offices, to collect the reports, leading to repeated rounds of the offices.
Singla emphasized that while the government aims to implement a single-window system, such procedures contradict this initiative. He appealed to the Deputy Commissioner and SDM to take note of the issue, set a time limit for the process, and ensure that applicants can obtain approval directly from the SDM office within a defined timeframe without unnecessary rounds of various departments. He also requested the removal of redundant paperwork and non-essential no-objection certificates from the process to make it more efficient and applicant-friendly.
Comments
No more comments to display.