देश के महापुरूषों के सपनों को पूरा करने तथा देश की मूल संस्कृति को बचाने के लिए आई है भाजपा सरकार-ओएसडी विरेन्द्र बढख़ालसा
-ओएसडी विरेन्द्र बढख़ालसा ने मकर सक्रांति के अवसर पर सभी खापों से पर्यावरण को बचाने का किया आह्वïान
-बढख़ालसा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों व प्रदेश की विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने किया मुख्यमंत्री के ओएसडी बढख़ालसा का जोरदार स्वागत
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत।।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी विरेन्द्र बढख़ालसा ने कहा कि भाजपा सरकार देश के महापुरूषों के सपनों को पूरा करने तथा देश की मूल संस्कृति को बचाने के लिए आई है और हमारा सौभाग्य है कि हम इस सरकार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज मुख्यमंत्री नायब सैनी का व्यक्तित्व और व्यवहार है वो हरियाणा की राजनीति के लिए ऐतिहासिक क्षण है। मुख्यमंत्री के प्रति लोगों का कहना है कि हरियाणा में पहला ऐसा मुख्यमंत्री आया है जिसको कहीं भी हाथ पकडक़र रोक लो वो सभी लोगों की बात को सहजता के साथ सुनता है और लोगों की परेशानियों को दूर करने का कार्य तुरंत करता है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के ओएसडी विरेन्द्र सिंह का उनके पैतृक गांव बढख़ालसा पहुंचने पर ग्रामीणों व प्रदेश की विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचते ही ओएसडी ने गांव के बुजुर्गों के साथ भगवान श्री राम की तस्वीर पर पुष्पार्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने सभी खापों और ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार सब लोगों ने उन्हें जो आशीर्वाद और प्यार दिया है वो उस पर खरा उतरते हुए हमेशा उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज उनका ही प्यार और आशीर्वाद है कि एक छोटे से किसान का बेटे इतने बड़े पद पर पहुंचा है।
उन्होनें कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने कार्यालय में अनेकों क्रांतिकारी परिवर्तन किए, जिनका परिणाम आज हमारे सामने है। उन्होंने ही मेरे जैसे एक छोटे से किसान के बेटे को आगे बढ़ाने का कार्य किया। इस प्रकार की अंतोदय की सोच रखने वाले व्यक्ति को मैं बार-बार धन्यवाद करता हूं। आज हमारा कत्र्तव्य बनता है कि आज हम सरकार के साथ हाथ मिलाकर देश व प्रदेश के विकास में सहयोगी बने ताकि हमारा राष्टï हमारे महापुरूषों के सपनों का देश बन सके।
उन्होंने उपस्थित लोगों को मकर सक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है इसलिए आज उपस्थित सभी खाप व ग्रामीण मिलकर संकल्प लें कि हम अपने पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य करेंगे। क्योंकि आज बहुत ज्यादा पानी की बर्बादी, प्लास्टिक का अत्याधिक उपयोग तथा पौधों की कटाई करने लग गए है, जिसके कारण हमारा आने वाला समय बहुत दुखदायी होगा इसलिए हमें आज ही संभलना होगा और मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य करने होंगे ताकि हमारी आने वाली पीढिय़ा शुद्घ वातावरण में सुरक्षित रह सकें।
इसके साथ ही एक और संकल्प लें कि हम समाज को मजबूत बनने का कार्य करेंगे ताकि हमारा आपसी भाईचारा हमेशा बना रहे और हम मिलकर ऐसे ही समाज के उत्थान के लिए कार्य करते रहें।
इस मौके पर राई से विधायक कृष्णा गहलावत, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा नेता देवेन्द्र कौशिक, जसपाल आंतिल, सुरेन्द्र बानिया, निशांत छोक्कर, तीर्थ राणा, रविन्द्र दिलावर, नीरज आत्रेय, उमेश प्रधान, कुण्डली नगरपालिका की चेयरपर्सन शिमला देवी, उमेश प्रधान, नवल सिंह, दयानंद गहलावत, हवा सिंह आंतिल, निगम पार्षद सुरेन्द्र मदान, कृष्ण, मनोज जैन, डॉ० ऋषिपाल दहिया, बबीता दहिया, पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया, कुलदीप नांदल, ब्लॉक समिति खरखौदा के चेयरमैन सितेन्द्र दहिया, राकेश छाबड़ा, गुलतान सिंह सहित विभिन्न खापों के प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
BJP Government Working to Fulfill the Dreams of Great Leaders and Preserve India’s Cultural Heritage: OSD Virender Badkhalsa
- OSD Virender Badkhalsa Appeals to Khaps to Protect the Environment on Makar Sankranti
- Warm Welcome for CM’s OSD by Villagers and Representatives of Various Khaps
Media Report, Sonipat:
Chief Minister Nayab Saini’s OSD Virender Badkhalsa stated that the BJP government was established to fulfill the dreams of India’s great leaders and preserve the country’s core cultural values. He expressed pride in being part of such a government and lauded CM Nayab Saini’s leadership, calling it a historic moment for Haryana politics. He noted that the CM is approachable and listens to people’s concerns with compassion, resolving their issues promptly.
On Tuesday, villagers and representatives of various khaps warmly welcomed Virender Badkhalsa at his ancestral village, Badkhalsa. Upon his arrival, Badkhalsa paid floral tributes to a portrait of Lord Shri Ram alongside the village elders. He thanked the khaps and villagers for their blessings and assured them of his unwavering support in their times of joy and sorrow. He credited his success to their love, emphasizing that the son of a humble farmer could achieve such a position because of their support.
Badkhalsa praised former Chief Minister and current Union Minister Manohar Lal, crediting him with numerous revolutionary changes during his tenure. He highlighted how Manohar Lal’s vision enabled individuals like him to rise, expressing his deep gratitude for this opportunity. He urged everyone to join hands with the government to contribute to the state and nation’s development, fulfilling the dreams of India’s great leaders.
Extending Makar Sankranti greetings, Badkhalsa called the festival a symbol of harmony and unity. He urged the khaps and villagers to pledge to protect the environment. Highlighting issues like excessive water wastage, overuse of plastic, and deforestation, he warned of a bleak future if such practices continue. He stressed the need for immediate collective action to safeguard the environment for future generations to live in a clean and secure atmosphere. He also encouraged fostering strong societal bonds and working together for the community’s welfare.
Prominent attendees included RAI MLA Krishna Gehlawat, Kharkhoda MLA Pawan Kharkhoda, BJP District President Jasbir Dodwa, former Media Advisor to the CM Rajeev Jain, BJP leaders Devendra Kaushik, Jaspal Antil, Surender Baniya, Nishant Chhokar, Teerth Rana, Ravindra Dilawar, Neeraj Atri, Kundli Municipal Chairperson Shimla Devi, Umesh Pradhan, Naval Singh, Dayanand Gehlawat, Hawa Singh Antil, Councilor Surender Madan, Krishna, Manoj Jain, Dr. Rishipal Dahiya, Babita Dahiya, former Chairman Rajbir Dahiya, Kuldeep Nandal, Block Committee Chairperson Satyendra Dahiya, Rakesh Chhabra, Gultan Singh, along with representatives from various khaps and other dignitaries.
Comments
No more comments to display.