जगदीशपुर में अवैध खनन करते पकड़े गए बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली, प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट, सोनीपत:
गांव जगदीशपुर में गुरुवार रात खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध खनन करते हुए एक बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ कर जब्त किया गया।
प्रशासन ने यमुना किनारे बसे गांवों में मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क किया है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। खनन विभाग की टीमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, और अन्य महत्वपूर्ण रास्तों पर निगरानी के लिए तैनात हैं। यमुना किनारे विशेष निगरानी की जा रही है ताकि इस तरह की गतिविधियों को रोका जा सके।
Bulldozer and Tractor-Trolley Seized for Illegal Mining in Jagdishpur, Administration Cracks Down
Media Report, Sonipat:
A joint operation by the mining department and police on Thursday night in the village Jagdishpur led to the seizure of a bulldozer and a tractor-trolley involved in illegal mining activities.
To curb such unlawful acts, the administration has started making public announcements in villages along the Yamuna River, warning people against engaging in illegal mining.
Deputy Commissioner Dr. Manoj Kumar stated that the district administration is taking strict measures to completely stop illegal mining. Mining department teams have been deployed on national highways, state roads, and key routes to monitor such activities. Strict legal action will be taken against anyone found to be involved.
Comments
No more comments to display.