मीडिया रिपोर्ट,पंचकूला –
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक में कहा कि वर्ष 2025-26 का आगामी राज्य बजट विकासोन्मुखी होगा। इस बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, बुनियादी ढांचे और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि वर्तमान राज्य सरकार विभिन्न सुधारों के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षों में हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं, जो राज्य के सुधार और विकास की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन साबित हुए हैं।
CM Announces Development-Oriented Budget for 2025-26
Media Report, Panchkula –
Haryana Chief Minister Shri Nayab Singh Saini, while addressing a meeting with administrative secretaries of various departments in Panchkula, announced that the upcoming state budget for 2025-26 will be development-focused. The budget will prioritize agriculture, education, healthcare, sports, infrastructure, and women empowerment.
The Chief Minister emphasized that the current government is working towards improving people's lives through various reforms. He further stated that in the past decade, the Haryana government has introduced revolutionary changes in governance, marking some of the most significant transformations in more than ten years.
Comments
No more comments to display.